Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी

Ranchi : लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी हो गयी. इसे लेकर सोमवार को रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रांची संसदीय क्षेत्र के चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. डीसी ने बताया कि छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी होते ही नामजदगी के पर्चे दाखिल किये जा सकेंगे. अभ्यर्थी 06 मई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. अगले दिन 07 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, इसके 2 दिन बाद यानी 9 मई तक अभ्यर्थी अपने नामांकन वापस ले सकेंगे. इसके साथ ही चुनावी मैदान में डटे उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी, 25 मई को मतदान होगा और 4 जून पंडरा बाजार समिति प्रांगण में मतगणना होगी. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-alleges-pm-modi-is-inspired-by-germanys-then-nazi-propaganda-minister-goebbels/">कांग्रेस

का आरोप, पीएम मोदी जर्मनी के तत्कालीन नाजी प्रचार मंत्री गोएबल्स से प्रेरित हैं… 

कमरा संख्या 312 से मिलेगा नामांकन पत्र

डीसी ने बताया कि प्रत्याशी समाहरणालय ब्लॉक-ए के कमरा संख्या 312 से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं. सुबह 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किया जा सकेगा. समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या 202 को निर्वाची पदाधिकारी का कक्ष बनाया गया है. जहां नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अधिसूचित स्थल पर सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे.

रांची जिला में कुल 24 लाख 88 हजार 715 मतदाता

डीसी ने बताया कि 26 अप्रैल तक रांची में कुल मतदाता 24 लाख 88 हजार 715 हैं, जिनमें 12 लाख 55 हजार 479 पुरुष, जबकि 12 लाख 33 हजार 168 महिला मतदाता हैं. थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 68 है. डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने एक बार फिर से रांची वासियों से वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि इलेक्शन मशीनरी द्वारा लोकतंत्र के पर्व में मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गयी हैं, लोकतंत्र को मजबूत बनाने और देश गढ़ने में 25 मई 2024 को अपने बूथ में जाकर अवश्यक मतदान करें. उन्होंने मीडियाकर्मियों से भी लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने की अपील की.

नकद व प्रतिबंधित सामग्री की जब्ती

रांची संसदीय क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद 29 अप्रैल 2024 तक कुल 1754.54 लाख मूल्य के प्रतिबंधित वस्तुओं और नकद की जब्ती की गयी है. 16 मार्च 2024 से 29 अप्रैल 2024 तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 06, जिला बदर से संबंधित 44 व निरुद्धादेश से संबंधित 02 मामले दर्ज किये गये. डीसी ने बताया गया कि जिला में 2161 लाइसेंसधारियों से शस्त्र जमा करा लिया गया है, 12 लाइसेंस कैंसिल किये गये हैं, 278 लाइसेंस धारियों को शस्त्र जमा करने से छूट दी गयी है, जबकि चार इंपाउंडेड हैं. इसे भी पढ़ें - लैंड">https://lagatar.in/land-scam-case-afsar-ali-antu-tirkey-priyaranjan-sahay-vipin-singh-and-irshad-appear-in-court-sent-to-jail/">लैंड

स्कैम केस : अफसर अली, अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह व इरशाद की कोर्ट में पेशी, भेजे गये जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही