Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर के लिए नोटिफिकेशन जारी, 6 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Advertisement
Advertisement
Ranchi :   जॉइन इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर एयर इंटेक की विस्तृत अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी कर दी है. इस वायु सेना भर्ती के लिए इच्छुक पुरुष व महिला उम्मीदवार 17 जनवरी को 11 बजे से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2024 है. वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की भी अंतिम तिथि 6 फरवरी है. परीक्षा 17 मार्च 2024 को आयोजित की जायेगी.  इसकी जानकारी कमान अधिकारी विंग कमांडर ए. प्रदीप रेड्डी ने दी है.

12 से 23 जनवरी तक जागरूकता और प्रेरणा सत्र का आयोजन

स्कूलों और कॉलेजों के लिए 12 से 23 जनवरी तक जागरूकता और प्रेरणा सत्र आयोजित किये जायेंगे. इसको लेकर कमांडिंग ऑफिसर और कर्मचारी झारखंड के सभी जिलों का दौरा करेंगे. इसका उद्देश्य झारखंड के युवाओं तक पहुंचना और उन्हें नौकरी के अवसर प्रदान करना है. भारतीय वायु सेना में बिहार और झारखंड से एयरमैन के चयन और नामांकन के लिए 10 एयरमैन जिम्मेदार हैं.

युवाओं के बीच जागरूकता की कमी

आईएएफ के एयरमैन कैडर में आवेदन करने और भर्ती होने वाले युवाओं की संख्या विशेष रूप से स्टार परीक्षा (एयरमैन भर्ती के लिए निर्धारित परीक्षण) के लिए उत्साहजनक नहीं है, जो साल में दो बार ऑनलाइन आयोजित की जाती है. जबकि भर्ती के आंकड़े बताते हैं कि झारखंड से सेवा के प्रति प्रेरणा या झुकाव में कोई कमी नहीं है, ये संख्या आईएएफ में कैरियर के अवसरों के बारे में युवाओं के बीच जागरूकता की कमी को इंगित करता है. विशेषकर राज्य के दूरस्थ जिलों में. महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन प्रारंभ : 17 जनवरी 2024
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 06 फरवरी 2024
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 06 फरवरी 2024
  • परीक्षा : 17 मार्च 2024
  • प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) : परीक्षा से पहले होगा उपलब्ध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही