Search

 
 
 

गढ़वा: गोलीबारी में कुख्यात अपराधी की मौत, दूसरा घायल

 
Garhwa: अपराधियों के द्वारा किए गए गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया. यह घटना मंगलवार को जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र का गोसाईबाग के मैदान में हुई है. जहां बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने मोटरसाइकिल से जा रहे एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोलीबारी की इस घटना में युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं गोलीबारी की इस घटना में एक अन्य युवक को गोली लगी, जो घायल हो गया. मृतक युवक की पहचान सतेंद्र पासवान उर्फ सत्या पासवान के रूप हुई है. सत्या पासवान जिले का कुख्यात अपराधी रह चुका है. उस पर गढ़वा जिला के अलावा पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार के साथ-साथ झारखंड के अन्य जिलों में आपराधिक मामले दर्ज थे. इस पर पुलिस द्वारा अब तक तीन बार से अधिक सीसीए और जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें - चिन्मय">https://lagatar.in/chinmoy-krishna-dass-lawyer-raman-roy-attacked-admitted-in-icu/">चिन्मय

कृष्ण दास के वकील रमन रॉय पर जानलेवा हमला, ICU में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही