Search

 
 
 

जेल से निकलने के बाद फिर सक्रिय हुआ कुख्यात अपराधी लल्लू साव

 
Chatra :   कुख्यात अपराधी लल्लू साव जेल से निकलने के बाद फिर सक्रिय हो गया है. लल्लू साव गिरोह बनाकर घटना को अंजाम दे रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. दो दिन पहले ही लल्लू साव गिरोह के अपराधियों ने जिले के सदर थाना क्षेत्र की बरैनी पंचायत के सिरम गांव में अशोक यादव के घर धावा बोला था. अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और शादी के लिए रखे जेवर व कैश लूट लिये. विरोध करने पर अपराधियों ने लाठी, डंडे व तलवार से मारकर आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया.

चतरा पुलिस ने लल्लू साव पर लगाया था सीसीए

लल्लू साव गिरोह पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय है. उसने लगातार लूटपाट, चोरी, रंगदारी व मारपीट जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया. तीन वर्ष पूर्व लल्लू साव ने नावाडीह के जेसीबी मालिक बालेश्वर साव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वर्ष 2021 में पुलिस ने लल्लू साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पुलिस ने लल्लू साव समेत चार अपराधियों व उग्रवादियों के खिलाफ सीसीए लगाया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही