Ranchi : पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस ने कुख्यात अपराधी अमन साहू को रिमांड पर लिया है. कोलकाता स्थित बालीगंज निवासी दो व्यवसायियों को फोन कर रंगदारी मांगने एवं रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड की टीम ने झारखंड के दुमका जेल से अमन साहू को अपने साथ कोलकाता ले गयी. कड़ी सुरक्षा के बीच अमन साहू को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपी को 23 जनवरी से पांच दिन तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.
वीकेएस का कारनामाः अपार्टमेंट के बगल में खोदा 35 फीट का गड्ढा, कार गिरी, दहशत में लोग [wpse_comments_template]
रंगदारी और जान से मारने की मिली थी धमकी
जानकारी के अनुसार बीते 18 अक्टूबर, 2023 को गरियाहाट थाने में एक कंपनी के लीगल टीम के सदस्य देवाशीष सिन्हा ने गरियाहाट थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया कि पिछले साल 12 अक्टूबर को कंपनी के प्रोजेक्ट इंचार्ज तेलुकुला कृष्णा साहू को अनजान नंबर से फोन आया. कॉल करनेवाले ने खुद का नाम अमन साहू बताते हुए कहा कि अगर झारखंड में कंपनी को अपने प्रोजेक्ट का काम पूरा करना है, तो अमन साहू गैंग से समझौता करना होगा. बालीगंज में रहनेवाले कंपनी के दो निदेशकों को भी ऐसा ही फोन आया. कॉल करनेवाले ने दोनों से मोटी रकम मांगी. धमकी भी दी कि रुपये नहीं देने पर जान से हाथ धो बैठेंगे. इसे भी पढ़ें : बिल्डर">https://lagatar.in/builder-vkss-feat-35-feet-pit-dug-next-to-the-apartment-car-fell-people-in-panic/">बिल्डरवीकेएस का कारनामाः अपार्टमेंट के बगल में खोदा 35 फीट का गड्ढा, कार गिरी, दहशत में लोग [wpse_comments_template]
Leave a Comment