Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

थाने की हाजत से फरार कुख्यात अपराधी राजू गोप ने सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

Ranchi : थाने की हाजत से फरार कुख्यात अपराधी राजू गोप ने सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. गौरतलब है कि राजू गोप ने 15 जुलाई 2020 की देर रात रांची-खूंटी मार्ग के टोरियन व‌र्ल्ड स्कूल के पास ताबड़तोड़-फायरिग और पोस्टरबाजी की थी. इस मामले में उसे पकड़ा गया था. उसे गिरफ्तार कर सीठियो टीओपी में रखा था.जहां से राजू गोप पुलिस को चकमा देकर 18 जुलाई की देर रात फरार हो गया था. उसकी फरारी के बाद से तुपुदाना थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिया गया था. पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-awareness-given-to-pregnant-women-and-adolescent-girls/">लातेहार

: गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक, पौष्टिक आहार के बारे में दी गयी जानकारी
इसे भी पढ़ें - IAS">https://lagatar.in/saryus-advice-to-the-ias-fraternity-investigate-the-conduct-of-deoghar-dc-on-your-own-test/">IAS

बिरादरी को सरयू की सलाह – देवघर डीसी के आचरण की जांच अपनी ही कसौटी पर करें

अशोक नाथ शाहदेव की हत्या के बाद चर्चे में आया था

राजू गोप बीते 19 जून 2020 को जेल से छूटा था.उससे पहले बीते तीन अगस्त 2015 को राजू गोप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा था.उसके पैर में गोली भी लगी थी. राजू गोप मूल रूप से तुपुदाना के डुंगरू का रहने वाला है. वह तुपुदाना चौक पर जमीन कारोबारी लाल अशोक नाथ शाहदेव की हत्या के बाद चर्चे में आया था.
इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/bihar-nia-raids-in-darbhanga-vaishali-muzaffarpur-araria-saran-katihar-in-pfi-terror-module-case/">बिहार

: पीएफआई टेरर मॉड्यूल मामले में दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर अररिया, सारण, कटिहार में एनआईए का छापा

इन बड़े घटनाओं में था शामिल

  • तुपुदाना चौक पर जमीन कारोबारी लाल अशोक नाथ शाहदेव की हत्या.
  • मौसीबाड़ी के समीप जमीन कारोबारी राजू कच्छप की हत्या.
  • लखन सिंह को तुपुदाना ओपी से भगाने में सरवर के साथ शामिल.
  • डीपीएस के पास पूर्व पार्षद मंगा पाहन पर गोली चलाई.
  • तुपुदाना निवासी महेश साहू से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर उसके घर में अपने साथी मिठू के साथ मिलकर की फायरिंग किया.
इसे भी पढ़ें - DC">https://lagatar.in/demand-for-action-on-hindalco-from-dc-allegation-the-company-has-also-done-coal-mining-on-restricted-land-in-kathautia/">DC

से हिंडाल्को पर कार्रवाई की मांग, आरोप-कंपनी ने कठौतिया में  प्रतिबंधित भूमि पर भी कर दिया कोयला खनन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही