Search

 
 
 

चर्चित कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव हत्याकांड में कुख्यात उग्रवादी इरफान गिरफ्तार

 
Ranchi : चर्चित कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव हत्याकांड के मुख्य आरोपी व कुख्यात उग्रवादी टीपीसी कमांडर इरफान अंसारी व एक अन्य उग्रवादी को चतरा पुलिस ने चाईबासा से गिरफ्तार किया है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा है. इरफान अंसारी पर हत्या, गोलीबारी, बानो में आगजनी समेत दर्जनों मामले दर्ज हैं.

हत्याकांड का मुख्य आरोपी है इरफान

रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के पिर्रा में चार जनवरी को कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के तीन दिन बाद टीपीसी उग्रवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली थी. टीपीसी ने कारोबारी अभिषेक की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि उसे लगातार चेतावनी दी जा रही थी. उससे कहा जा रहा था कि संगठन का जो पैसा खाकर बैठा है, उसे वापस करे. उसे बार-बार पैसा वापस करने को बोला जा रहा था, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहा था. इसके अलावा क्षेत्र में जो भी कोयला का काम कर रहा था, उसे बंद करने के लिए बोला जा रहा था, लेकिन वह न तो वह काम बंद कर रहा था, न ही संगठन का पैसा वापस कर रहा था. जिस वजह से अभिषेक श्रीवास्तव पर फौजी कार्रवाई की गयी. कुछ महीने पहले बालूमाथ में कोयला कारोबारी राजेंद्र साहू की भी हत्या की गई थी.

2021 में इरफान समेत आठ उग्रवादी हुए थे गिरफ्तार

रांची पुलिस ने 10 अक्टूबर 2021 को शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर टीपीसी के आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया था. इसमें इरफान अंसारी, अफरोज अंसारी ,एजाज अंसारी,अरशद अली, अब्दुल्ला आलम,इकराम उल अंसारी, जमील खान, मैनुल अंसारी शामिल था. पुलिस ने इनके पास से एके-56 राइफल समेत तीन पिस्टल, 10 गोलियां, 1,62000 लाख रुपये नगद, फायरिंग में इस्तेमाल गाड़ी, 10 मोबाइल फोन, एक बाइक बरामद किया गया है. तत्कालीन एसएसपी सुरेंद्र झा ने बताया था कि कांके इलाके में कुछ दिन पहले जमीन कारोबारी बबलू मुंडा पर जानलेवा हमला हुआ था. इस हमले में भी टीपीसी उग्रवादियों का नाम सामने आया था. इसे भी पढ़ें : राजधानी">https://lagatar.in/ranchi-heavy-rain-in-the-capital-possibility-of-rain-and-hailstorm-tomorrow/">राजधानी

रांची में हुई झमाझम बारिश, कल बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही