Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: कुख्यात चोर धीरज जालान 10 साथियों के साथ गिरफ्तार, चोरी का 8 वाहन और भारी मात्रा में विदेशी नोट बरामद

Ranchi: रांची पुलिस ने कुख्यात कर धीरज जलन समेत उसके 10 अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए हरमू रोड स्थित किशोरगंज से कुख्यात कर धीरज जालान को पकड़ा. उससे पूछताछ किए जाने के बाद मिली जानकारी के बाद पुलिस की टीम में कार्रवाई करते हुए रांची के अलग-अलग क्षेत्र से उसके साथी हर्ष कुमार,बृजेश सिंह, रोहित दास, रामू सिंह, नितेश साहू, करमचंद साहू, देवगन गोप, भारत कुमार, विष्णु कुमार और घूरन प्रधान को गिरफ्तार किया. पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने आठ स्कूटी और बाइक के अलावा इंडोनेशिया, भूटान समेत कई अन्य देश का विदेशी नोट बरामद किया. इसके अलावा कई लैपटॉप और मोबाइल और करीब 1.70 लाख रुपया, सिम कार्ड, कई लोगों का आधार कार्ड, एटीएम कार्ड समेत कई अन्य सामान चोरी का बरामद किया. शनिवार की देर शाम एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.

धीरज जालान के खिलाफ 39 मामले हैं दर्ज

एसएसपी ने बताया कि धीरज जालान के खिलाफ रांची समेत कई जिले के अलग अलग थानों 39 मामले दर्ज हैं. धीरज जालान का गिरोह ही शहर में कार का शीशा तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है. धीरज के गिरोह में दर्जनों अपराधी जुड़े हैं. धीरज बाइक चोरी गिरोह चलाने के अलावा कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है. इसे भी पढ़ें –  इंडियन">https://lagatar.in/indian-express-100-powerful-indians-pm-modi-number-one-rahul-at-ninth-place-hemant-soren-at-40/">इंडियन

एक्सप्रेस के 100 पावरफुल भारतीय, पीएम मोदी नंबर वन, राहुल नवें स्थान पर, 40 पर हेमंत सोरेन

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही