Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब 3 हजार करोड़ खर्च कर यूपी का नया विधानसभा भवन बनेगा

Advertisement
Advertisement
Lucknow : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राजधानी लखनऊ में नई विधानसभा बनाएगी. इसके निर्माण कार्य में करीब 3 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इस नए भवन का निर्माण लखनऊ में निरामन दारुलशफा और आसपास के क्षेत्र को मिलाकर होगा. बताया जा रहा है कि पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई की जयंती 25 दिसंबर को नए विधान भवन की आधारशिला रखी जा सकती है. जानकारी के मुताबिक, 2027 से पहले इसका निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा. सरकार अटल जी के जन्मदिन पर पीएम मोदी से इसका शिलान्यास करना चाहती है.

100 साल पुरानी है मौजूदा विधानसभा भवन

मौजूदा विधानसभा की बिल्डिंग करीब 100 साल पुरानी है. ये लखनऊ के हजरतगंज में स्थित है. जब विधानसभा की कार्रवाई चलती है तो जगह कम होने के कारण आसपास ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ता है. भविष्य में सदस्यों की संख्या और अन्य जरूरतों को देखते हुए भी नए विधानसभा की जरूरत महसूस की जा रही है. भविष्य में होने वाले परिसीमन को देखते हुए तो मौजूदा विधानसभा काफी छोटी साबित होगी. ऐसे में योगी सरकार का लक्ष्य है कि 18वीं विधानसभा के कम से कम एक सत्र का आयोजन नए विधानभवन में हो. मौजूदा विधानभवन का उद्घाटन 1928 में हुआ था. वहीं, नए बनने जा रहे विधान भवन का उद्घाटन 2027 से पहले करने का लक्ष्य है. गौरतलब है कि नए विधानभवन का प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका है.
इसे भी पढ़ें – राहत">https://lagatar.in/relief-kudmi-community-withdraws-rail-roko-movement-train-services-will-remain-normal-in-three-states-including-jharkhand/">राहत

: कुड़मी समाज ने रेल रोको आंदोलन वापस लिया, झारखंड समेत तीन राज्यों में सामान्य रहेंगी ट्रेन सेवाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही