Search

 
 
 

रांची एयरपोर्ट पर अब कम विजिबिलिटी में भी उतर सकेंगे विमान

 
Ranchi: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को आधुनिक बनाने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा कई कदम उठाय जा रहे हैं. इसी कड़ी में बिरसा मुंड़ा एयरपोर्ट के रनवे पर कैट-टू लाइटिंग सिस्टम और आउटर बाउंड्री वॉल का काम किया जा रहा है. इस पर करीब 30 करोड रुपये का खर्च आएगा. इसके लिए एयरपोर्ट पर काम शुरू कर दिया गया. एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्य में लगभग एक साल का समय लगेगा. कैट-टू लाइटिंग सिस्टम लगने के बाद रांची एयरपोर्ट पर 850 मीटर विजिबिलिटी पर भी विमान उतर सकेंगे. बता दें कि रांची एयरपोर्ट पर धुंध के कारण अक्सर विमान सेवाएं प्रभावित होती हैं. धुंध ज्यादा होने के कारण रनवे नहीं दिखाने की वजह से आए दिन विमान को डायवर्ट करना पड़ता है. एयरपोर्ट के डायरेक्टर केएल अग्रवाल ने कैट-टू लाइटिंग सिस्टम की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अक्सर यहां पर विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान सेवाओं में बाधा आती थी. इस नए सिस्टम के आने के बाद यात्रियों को होने वाली दिक्कत में कमी आएगी. विमान सेवाएं कम विजिबिलिटी में भी काम करेंगी. जिससे विमान कंपनी और यात्री दोनों का समय और पैसा बचेगा. इसे भी पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/khanapurti-in-the-name-of-mock-drill-in-rims-only-oxygen-plant-was-reviewed/">रिम्स

में मॉक ड्रिल के नाम पर खानापूर्तिः महज ऑक्सीजन प्लांट का लिया जायजा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही