Search

 
 
 

अब बांका से नाबालिग लड़की से बदसलूकी, तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर लगाया जाति देख प्रतिक्रिया देने का आरोप

Lagatar News : बिहार में हाल के दिनों में नाबालिग लड़कियों से बदसलूकी के कई मामले सामने आए हैं. सबसे पहले जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके से एक छात्रा के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया था. इसके बाद समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम इलाके में भी एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. अब बांका के मंदार पर्वत से सामने आए वीडियो ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है.
 
नाबालिग लड़की से बदसलूकी

Lagatar News : बिहार में नाबालिग लड़कियों के साथ बदसलूकी और मारपीट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका के प्रसिद्ध मंदार पर्वत से एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है.  वीडियो वायरल होने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है.

 

 बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है. उन्होंनेअपने एक्स पोस्ट में लिखा कि जमुई,समस्तीपुर के बाद अब बांका के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर नाबालिग लड़की के साथ शोषण, अभद्र व्यवहार और मारपीट का वीडियो सामने आया है.

 

तेजस्वी ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे “मृतप्राय” बताया है. तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को कठपुतली मुख्यमंत्री कहते हुए उनपर पुलिस कार्य प्रणाली में गैर जरूरी हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया. साथ ही दावा किया इससे बिहार में न्याय और सभ्य समाज की नींव प्रतिदिन खोखला हो रहा है.

 

 

जमुई और समस्तीपुर मामलों पर भी उठाए सवाल

आरजेडी नेता ने अपने पोस्ट में जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं का भी जिक्र किया.  उन्होंने सवाल किया कि जमुई मामले में बचे पांच आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई. वहीं समस्तीपुर मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को लेकर भी उन्होंने सरकार से जवाब मांगा.

 

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि अपराधियों की सामाजिक और जातीय पहचान देखकर कार्रवाई की प्राथमिकता तय की जा रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म और दुर्व्यवहार के मामलों में आरोपियों की सामाजिक पृष्ठभूमि को आधार बनाकर न्याय क्यों किया जाना चाहिए. 

 

तेजस्वी यादव ने बांका के मंदार पर्वत पर हुई घटना में शामिल युवकों की गिरफ्तारी को लेकर भी सवाल उठाया.  उन्होंने पूछा कि वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों को कब तक गिरफ्तार किया जाएगा. मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि क्या बांका की घटना में भी आरोपियों की “रील और जाति” देखकर सातवीं फेल जाति विशेषज्ञ मुख्यमंत्री प्रतिक्रिया देंगे?

 

जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका का वीडियो वायरल

बिहार में हाल के दिनों में नाबालिग लड़कियों से बदसलूकी के कई मामले सामने आए हैं. सबसे पहले जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके से एक छात्रा के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया था.

 

इसके बाद समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम इलाके में भी एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. अब बांका के मंदार पर्वत से सामने आए वीडियो ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है.

 

वायरल वीडियो में कुछ युवक एक नाबालिग लड़की को घेरकर उसके साथ कथित तौर पर बदसलूकी और डराने-धमकाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही