Jamshedpur : मोबाइल टावर लगाने के लिए राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को अधिकृत कर दिया है. इसके लिए जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट टेलीकॉम कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी में डीसी, एसएसपी के अलावे एसडीओ, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य तकनीकी पदाधिकारी शामिल किए गए हैं. इसके अलावा सांसद और विधायक को भी कमेटी में सदस्य के रूप में नामित किया गया है. धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि मोबाइल टावर लगाने के लिए जिला स्तर पर आवेदन दिया जा सकता है. आवेदन के साथ जमीन के कागजात और मोबाइल कंपनी के साथ हुए एमओयू की कॉपी संलग्न करनी होगी. आवेदन मिलने के बाद जमीन की अंचल अधिकारी से जांच कराई जाएगी. इसके बाद जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट टेलीकॉम कमेटी की बैठक में मंजूरी प्रदान की जाएगी, तभी मोबाइल टावर लगाया जाएगा. मोबाइल टावर लगाने को लेकर अगर शिकायतें मिलेंगी तो उसकी जांच की जाएगी. किसी भी हालत में अवैध भवनों पर मोबाइल टावर नहीं लगाने दिया जाएगा.
अब मोबाइल टावर लगाने से पहले जिला स्तर पर लेनी होगी मंजूरी, अवैध भवनों पर नहीं लगेंगे टावर
Last Updated: Sep 03, 2021 12:00 AM (IST)