Search

 
 
 

धनबाद में अब चार दिन झेलिए गर्मी, फिर होगी बारिश

 
Dhanbad : राजस्थान से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और बांग्ला देश तक बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब धनबाद पर नहीं है. तीन दिनों से बारिश ने मुंह फेर रखा है. शहर में बादल की आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी है. सोमवार, 30 मई को अधिकतम तापमान 35 तथा न्यूनतम 25 डिग्री रहा. दिन चढ़ने के साथ धूप तीखी हुई और उमस भी बढ़ गया. शहर में अगले तीन-चार दिनों तक गर्मी परेशान करने वाली रहेगी. बारिश की उम्मीद नहीं है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मध्य अरब सागर के कुछ हिस्से समेत बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है. अगले तीन से चार दिन में बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर के राज्य में मानसून आगे बढ़ेगा. फ़िलहाल मानसून कमजोर है. अगले तीन चार दिनों में स्थिति बदलने का अनुमान है. जिसका असर धनबाद में भी दिखेगा. यह भी पढ़ें : सांड़ों">https://lagatar.in/dhanbad-people-in-panic-due-to-the-terror-of-bulls-municipal-corporation-kept-quiet/">सांड़ों

के आतंक से लोग दहशत में, नगर निगम ने साधी चुप्‍पी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही