Search

 
 
 

अब पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में भी दिखेंगे काले हिरण

 
Medininagar: रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान से 400 वन्य जीवों को पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लाने की योजना है. गर्मी कम होने और मौसम ठंडा होने के बाद इन वन्य जीवों को लाए जाने की योजना है. इनमें 44 काले हिरण, 269 स्पॉटेड हिरण, 18 सांभर, 13 नीलगाय, 14 बर्किंग डियर और 2 गौड़ बायसन शामिल हैं जिन्हें पलामू टाइगर रिजर्व में लाया जाएगा.

नेशनल जू अथॉरिटी से अनुमति मांगी थी

दरअसल, पलामू टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने हिरण और काला हिरण सहित कई वन्य जीवों को पलामू टाइगर रिजर्व में लाने की योजना तैयार करते हुए पलामू टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने पूरे मामले में नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी और नेशनल जू अथॉरिटी से अनुमति मांगी थी. नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी अरे नेशनल जू अथॉरिटी ने काला हिरण के रीलोकेशन की मंजूरी दे दी है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही