Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में अब प्रखंड स्तर पर लगेगा पशु बाजारः मंत्री शिल्पी

Ranchi: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बहुत जल्द प्रखंड स्तर पर पशु बाजार की शुरुआत होगी. इसका उद्देश्य वाजिब दर पर अच्छे नस्ल के गाय या दूसरे पशु किसानों को उपलब्ध कराना होगा. इसे लेकर विभाग योजना से संबंधित कैलेंडर भी जारी होगी. पशु बाजार में पशु की खरीद बिक्री को पारदर्शी बनाने के लिए पशु रेट चार्ट भी जारी किया जायेगा. वह मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र मांडर के भ्रमण के दौरान कहीं. उन्होंने मांडर विधानसभा क्षेत्र के करगे, बंझिला, महुआ, जारी व कैम्बो में मिल्क कलेक्शन एवं चिलिंग प्लांट का निरीक्षण किया. इस दौरान झारखंड मिल्क फेडरेशन के पदधारी भी मौजूद थे.

करगे प्लांट में अधिक मात्रा में दूध का कलेक्शन होता है

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने करगे मिल्क कलेक्शन एवं चिलिंग प्लांट के निरीक्षण के दौरान सफाई के साथ सुरक्षा का ध्यान रखने का निर्देश दिया. इस प्लांट में अधिक मात्रा में दूध का कलेक्शन होता है. निरीक्षण के दौरान किसानों ने कैटल फीड के लिए मेधा दाना के दर में 5 रुपया तक कमी करने की मांग दोहराई. मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से चारा काटने की मशीन को लेकर भी जानकारी ली, साथ ही किसानों को चारा काटने की मशीन कैसे उपलब्ध हो इसे लेकर निर्देशित भी किया. निरीक्षण के दौरान गाय वितरण में अनियमितता की बात भी किसानों के द्वारा कही गई.

पशु का रेट चार्ट भी सार्वजनिक किया जायेगा

पशुपालन विभाग के द्वारा 90 फीसदी सब्सिडी पर एसटी/ एसी व विधवा को पशु देने की योजना है. जबकि सामान्य के लिए ये सब्सिडी 75 फीसदी है. किसानों का आरोप है कि बाजार मूल्य से अधिक दर तय कर सब्सिडी का लाभ उन्हें दिया जाता है. मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि अब ऐसा नहीं होगा. इसके साथ ही विभाग के द्वारा दिए जाने वाले पशु का रेट चार्ट भी सार्वजनिक किया जायेगा. विभाग पशु धन योजना को लेकर किसानों के लिए कैलेंडर जारी करेगी. इस कैलेंडर में योजना से संबंधित सभी तरह की जानकारी उपलब्ध रहेगी. किसानों ने उत्तर प्रदेश, बिहार से लाए जाने वाली गाय की मृत्यु दर अधिक होने की शिकायत मंत्री से की. किसानों ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से लोकल गाय उपलब्ध कराने का आग्रह किया. किसानों ने गोकुल भवन की संख्या बढ़ाने की मांग की, ताकि दूध कलेक्शन की मात्रा को बढ़ाया जा सके. मंत्री ने किसानों से विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने को कहा है . प्रशिक्षण प्राप्त किसानों को विभाग की योजनाओं का लाभ लेने व रोजगार के अवसर प्राप्त करने में अधिक मदद मिलेगी. इसे भी पढ़ें - रूसी">https://lagatar.in/russian-nuclear-program-chief-igor-kirillov-died-in-an-explosion-ukraines-hand/">रूसी

न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ इगोर किरिलोव की एक धमाके में मौत… यूक्रेन का हाथ!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही