Search

 
 
 

झारखंड में MSME को अब ऑनलाइन होगी कोयले की आपूर्ति, JSMDC तैयार कर रहा पोर्टल

झारखंड सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को ऑनलाइन कोयला आपूर्ति करने का निर्णय लिया है. इसके लिए झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (जेएसएमडीसीएल) एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर रहा है, जिससे एमएसएमई को कोयला खरीदने में आसानी होगी. इससे उद्योगों को अपनी उत्पादन प्रक्रिया में सुधार करने और अधिक प्रभावी ढंग से काम करने में मदद मिलेगी.
 

Ranchi :   झारखंड सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को ऑनलाइन कोयला आपूर्ति करने का निर्णय लिया है. इसके लिए झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (जेएसएमडीसीएल) एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर रहा है, जिससे एमएसएमई को कोयला खरीदने में आसानी होगी.

ऑनलाइन पोर्टल की विशेषताएं

  • निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया : ऑनलाइन पोर्टल के जरिये एमएसएमई को कोयला आवंटन करने की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होगी.
  • सुविधाजनक कोयला खरीद : एमएसएमई को कोयला खरीदने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर स्रोतवार और ग्रेडवार वरीयता देनी होगी.
  • प्रशिक्षण और सहायता : एमएसएमई और जेएसएमडीसीएल अधिकारियों को ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और ग्राहक सहायता सेवाएं प्रदान की जाएगी.

ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) : एमएसएमई इकाइयों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा होगी.
भुगतान प्रबंधन (पेमेंट मैनेजमेंट) : एमएसएमई द्वारा कोयले के लिए किये गये भुगतान को ऑनलाइक ट्रैक और मैनेज करना संभव होगा. 
कोयला उठाव : जेएसएमडीसीएल द्वारा आवंटित कोलियरियों से कोयला उठाव के लिए कंपनी-आधारित डिलीवरी ऑर्डर तैयार करना. 
बिक्री आदेश/चालान जारी करना : एमएसएमई इकाइयों को बिक्री आदेश/चालान जारी करने की सुविधा मिलेगी.
ई-लेजर : सभी एमएसएमई इकाई को उसका डिजिटल खाता (ई-लेजर) उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे सभी लेन-देन की जानकारी पारदर्शी और सुलभ रहेगी. 

राज्य में 10 लाख हैं एमएसएमई 

झारखंड में लगभग 10 लाख सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग हैं, जिन्हें अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कोयले की आपूर्ति की जाएगी. इससे इन उद्योगों को अपनी उत्पादन प्रक्रिया में सुधार करने और अधिक प्रभावी ढंग से काम करने में मदद मिलेगी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही