Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Zomato में अब 10 मिनट में नहीं मिलेगी डिलीवरी, कंपनी ने सर्विस किया बंद

LagatarDesk : अगर आप ऑनलाइन खाना मंगाने के शौकीन है तो आपको बड़ा झटका लगने वाला है. अब जोमैटो (Zomato) से आपको 10 मिनट में डिलीवरी नहीं मिलेगी. कंपनी ने अपनी इस सर्विस को बंद करने का ऐलान किया है. दरअसल कंपनी ने इस साल की शुरुआत में जोमैटो इंस्टेंट ऐप को शुरू किया था. लेकिन कंपनी की यह सर्विस चल नहीं पायी. हालांकि कंपनी इंस्टेंट सर्विस को बंद करने के बाद एक नये प्रोडक्ट को लॉन्च कर सकती है. कंपनी अपने पार्टनर्स के साथ नये मेन्यू पर काम कर रही है और बिजनेस की रीब्रांडिंग करेगी. इस बार जोमैटो का फोकस लो पैक्ड मील्स जैसे कि कॉम्बो मील्स और थाली पर है. (पढ़ें, तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-said-that-everything-is-fine-in-the-grand-alliance-not-bayanveer-but-lalu-nitish-is-running-the-grand-alliance/">तेजस्वी

यादव ने कहा महागठबंधन में सबकुछ ठीक, बयानवीर नहीं लालू-नीतीश चला रहे हैं महागठबंधन)

इस वजह से कंपनी ने सर्विस बंद करने का लिया फैसला

रिपोर्ट्स की मानें तो जोमैटो इंस्टेंट ऐप को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया. कंपनी को इस सर्विस को बढ़ाने में परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था. यह सर्विस कंपनी को मुनाफा कमाकर भी नहीं दे पायी. इतना ही नहीं पर्याप्त आर्डर नहीं मिलने से कंपनी अपना फिक्स्ड कॉस्ट भी नहीं निकाल पा रही थी. जिसकी वजह से कंपनी ने इस सर्विस को क्लोज करने वाली है. 10 मिनट में फूड डिलीवरी करने वाली इस सर्विस को पायलट प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु में शुरू किया गया था. कंपनी को उन क्षेत्रों में कामयाबी मिली जहां ऑफिस जाने वाले और छात्रों की बड़ी संख्या थी. हालांकि इस सर्विस में कंपनी को कोई ग्रोथ नहीं दिखी. इसलिए सर्विस को आगे बढ़ाना संभव नहीं था. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-villagers-block-road-in-protest-against-firing-on-coal-trader/">रामगढ़

: कोयला कारोबारी पर हुई गोलीबारी के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही