Search

 
 
 

अब दिन और रात के लिए अलग-अलग देना होगा बिजली बिल

 
  • केंद्र सरकार बिजली उपभोक्ताओं के लिए जल्द लाएगी नयी टाइम ऑफ डे टैरिफ पॉलिसी
  • थर्मल पावर प्लांट से उत्पादित महंगी बिजली से मिलेगी राहत
  • सौर ऊर्जा को मिलेगा गांवों से लेकर शहरों तक बढ़ावा
Ranchi/New Delhi: केंद्र सरकार बिजली उपभोक्ताओं के लिए नया टाइम ऑफ डे (टीओडी) बिजली टैरिफ लाने जा रही है. केंद्र सरकार बिजली (ग्राहकों के अधिकार) नियम 2020 में जल्द ही संशोधन करने जा रही है. इस नई टैरिफ पॉलिसी के लागू हो जाने के बाद ग्राहकों को दिन और रात के लिए अलग-अलग बिजली बिल का भुगतान करना होगा. दिन में उपभोक्ता 20 फीसदी तक बिजली बिल बचा सकते हैं, लेकिन रात में यह बिल 10 से 20 प्रतिशत तक महंगा हो जाएगा. यानी दिन के मुकाबले रात को 10 से 20 फीसदी तक अधिक बिल का भुगतान करना पड़ेगा. दरअसल, केंद्र सरकार की यह पूरी कसरत दो बिंदुओं को लेकर है. एक तो कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट से उत्पादित बिजली महंगी होती जा रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने और सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित करना है. https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

style="color: #800000;">राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

ऐसे समझें कैसे देना होगा अलग-अलग बिजली बिल

-12 घंटे एक ही दर पर बिजली बिल देने की जगह उपभोक्ता दिन के अलग-अलग समय के हिसाब से अलग-अलग बिजली बिल देंगे. इस तरह वे अपनी बिजली की खपत को मैनेज कर सकते हैं. -टीओडी व्यवस्था लागू होने से बिजली के पीक ऑवर में उपभोक्ता कपड़े धोने और खाना पकाने जैसे अधिक बिजली खपत करने वाले कामों को करने से परहेज करेंगे. इससे वे बिजली की बचत कर सकते हैं. लेकिन रात के समय एसी और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का इस्तेमाल करने से अधिक बिजली बिल देना होगा. -दिन में बिजली बिल इसलिए कम आएगा, क्योंकि दिन में सौर ऊर्जा से चलने वाली बिजली की सप्लाई की जाएगी. सरकार ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही है. अगर कंज्यूमर चाहें तो अपने घर की छत और खाली पड़ी जमीन पर सोलर प्लेट लगा कर भी बिजली बिल में बचत कर सकते हैं. सरकार का मानना है कि कोयला आधारित बिजली कंपनियों से उत्पादित बिजली आनेवाले दिनों में और महंगी होगी. -ग्राहक सौर घंटा (दिन के 8 घंटे) के दौरान बिजली की खपत का प्रबंधन कर बिल में 20 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं. -रात के समय अगर बिजली का अधिक इस्तेमाल करते हैं, तो उपभोक्ता को सामान्य के मुकाबले अधिक बिल देना पड़ेगा, क्योंकि पीक ऑवर में टैरिफ 10 से 20 फीसदी अधिक होगा. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-25-june-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।25 JUNE।।निशाने पर संवेदनशील और VVIP स्थान।।सिर्फ 48 फीसदी लाभुक कर रहे राशन उठाव।।राज्यपाल ने जाना केंद्रीय योजनाओं का हाल।।ऐसे कैसे पढ़ेंगे नौनिहाल।।पीएम मोदी को मिस्र का सर्वोच्च सम्मान।।समेत कई अहम खबरें।।

अगले दो सालों में लागू हो सकती है नई व्यवस्था

केंद्र सरकार इसे अप्रैल 2025 से पूरे देश में लागू करने की दिशा में काम कर रही है. केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, टीओडी टैरिफ व्यवस्था 10 किलोवाट और उससे अधिक मांग वाले कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं के लिए अप्रैल 2024 से लागू हो सकती है. इसके बाद अप्रैल 2025 से कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर अन्य सभी उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था लागू हो जाएगी. आम उपभोक्ताओं को यह व्यवस्था तभी मिलेगी, जब वह स्मार्ट मीटर लगवा लेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही