Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नवजात को मिलेगा मां का दूध, ह्यूमन मिल्क बैंक के निर्माण के लिए 1 करोड़ दो लाख का आवंटन

Ranchi : बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास के लिए मां का दूध सबसे जरूरी है. जन्म के तुरंत बाद से लेकर 6 महीने तक मां का दूध बच्चों के लिए सर्वोत्तम आहार माना जाता है. मां का दूध बच्चों को न केवल पोषण देता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक मजबूती प्रदान करता है. वैसे बच्चे जिन्हें किन्ही कारणों से मां का दूध नहीं मिलता है, वे कहीं न कहीं कुपोषण का शिकार भी होते हैं. ऐसे में झारखंड सरकार द्वारा राज्य के 4 जिले रांची, दुमका, हजारीबाग और बोकारो में मां का दूध बैंक (ह्यूमन मिल्क बैंक) की स्थापना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है. प्रति केंद्र की स्थापना पर 25 लाख 60 हजार और कुल चार केंद्रों के लिए एक करोड़ दो लाख 40 हजार रुपये आवंटित किये गये हैं.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राज्य योजना से होगा ह्यूमन मिल्क बैंक की स्थापना

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा को आवंटित राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाया है. जबकि राशि की नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य खुद होंगे. गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राज्य योजना अंतर्गत चार जिलों में ह्यूमन मिल्क बैंक की स्थापना होगी. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-dilapidated-vehicles-will-be-auctioned-on-april-5/">सिमडेगा

: 5 अप्रैल को जर्जर वाहनों की नीलामी करेगी पुलिस

दूध दान करने वाली मां को प्रोत्साहित करेगी राज्य सरकार

ह्यूमन मिल्क बैंक में दूध खराब ना हो और बच्चों को आसानी से दूध उपलब्ध हो सके इसके लिए व्यवस्था बनायी जायेगी. जो मां स्वेच्छा से दूध दान करेंगी, उन्हें सरकार की तरफ से प्रोत्साहित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : राजीव">https://lagatar.in/rajeev-episode-raghuvar-said-if-he-is-not-able-handle-hemant-should-hand-over-throne-guruji-brother-or-sister-in-law/">राजीव

प्रकरण: बोले रघुवर- नहीं संभल रहा तो गुरूजी, भाई या भाभी को गद्दी सौंप दें हेमंत

नवजात की मृत्यु दर को कम करने का प्रयास

ह्यूमन मिल्क बैंक की स्थापना उन नवजात के लिए वरदान साबित होगी, जिन्हें किन्ही कारणों से उनकी खुद की मां का दूध नहीं मिलता है. कई मामलों में देखा गया है कि शारीरिक अक्षमता या घातक बीमारी के कारण मां अपने नवजात को स्तनपान नहीं करा पाती हैं. या प्रसव के बाद मां को काफी कम दूध आता है. इस व्यवस्था के शुरू होने से राज्य में नवजात की मृत्यु दर में कमी आयेगी. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/time-to-stand-up-against-bjps-corruption-washing-machine-shiv-sena-uddhav-thackeray/">भाजपा

की भ्रष्टाचार वॉशिंग मशीन के खिलाफ खड़े होने का वक्त आ गया है : शिवसेना उद्धव ठाकरे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही