Search

 
 
 

खत्म हुई बंदिश, अब ब्रिटेन दौरे पर क्रिकेटरों संग साथ जा सकेगा परिवार

 

New Delhi: भारत की पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के परिवार के सदस्यों को उनके साथ इस महीने होने वाले इंग्लैंड के लंबे दौरे पर जाने की स्वीकृति दी गई है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने मंगलवार को यह खुलासा किया. बीसीसीआई ने आग्रह किया था कि खिलाड़ियों को अपने करीबियों को साथ लाने की स्वीकृति दी जाए, क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण उन्हें जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में काफी लंबा समय बिताना होगा.

हालांकि पता चला है कि अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह सहित कोई भी बीसीसीआई पदाधिकारी इंग्लैंड में कड़े आइसोलेशन नियमों के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 से 22 जून साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दौरान मौजूद नहीं रहेगा.
परिवार साथ जाने से खिलाड़ियों की मानसिक स्थिती अच्छी रहेगी.

इसे भी पढ़ें - 4">https://lagatar.in/4-time-grand-slam-champion-naomi-osaka-will-not-play-french-open/79392/">4

बार ग्रैंडस्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका नहीं खेलेंगी फ्रेंच ओपन, कहा – डिप्रेशन है वजह

महिला टीम को भी मिली अनुमति

सूत्र ने कहा कि हां यह अच्छी खबर है कि खिलाड़ियों के साथ उनका परिवार ब्रिटेन दौर पर जा पाएगा. महिला टीम के साथ भी ऐसा है, जो अपने परिवार के सदस्यों को साथ ले जा पाएंगी. यह ऐसा समय है जब खिलाड़ियों की मानसिक बेहतरी सबसे अधिक महत्वपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि बीसीसीआई समझता है कि उन्हें अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में रखने की जरूरत है. सूत्र ने बताया कि गांगुली और शाह की फिलहाल डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए जाने की योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे पता है ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) ने उन्हें (गांगुली और शाह) स्वीकृति नहीं दी है. सामान्यत: प्रशासक टेस्ट मैच से पहले पहुंचते हैं. लेकिन वे खिलाड़ी नहीं हैं, इसलिए आइसोलेशन के नियमों के तहत उन्हें 10 दिन कड़े आइसोलेशन से गुजरना होगा. सूत्र ने कहा कि टीम से जुड़े नियम अध्यक्ष और सचिव पर लागू नहीं होते.

16 से 19 जून तक खेलना है टेस्ट

भारतीय पुरुष और महिला टीमें लंदन होते हुए साउथम्पटन के लिए रवाना होंगी. महिला टीम को ब्रिस्टल में 16 से 19 जून तक एकमात्र टेस्ट खेलना है. महिला और पुरुष टीम साउथम्पटन के होटल हिल्टन में कड़े आइसोलेशन से गुजरेंगी. साउथम्पटन में आइसोलेशन पूरा होने के बाद महिला टीम के ब्रिस्टल जाने का कार्यक्रम है.

भारत की दोनों टीमों ने भारत में 14 दिन का आऐइसोलेशन (होटल और घर में मिलाकर) पूरा किया है और इस दौरान छह बार उनके आरटी-पीसीआर परीक्षण का नतीजा नेगेटिव आया. जिसके बाद उन्हें बुधवार को चार्टर्ड विमान से लंदन जाने की स्वीकृति दी गयी. ब्रिटेन में टीमों को तीन दिन के कड़े आइसोलेशन के बाद जिम और नेट पर ट्रेनिंग की स्वीकृति होगी. लय में आने के लिए 24 सदस्यीय भारतीय टीम अपने खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटकर तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल सकती है.

इसे भी पढ़ें – जाप">https://lagatar.in/jail-supremo-pappu-yadavs-bail-plea-rejected-again-32-year-old-kidnapping-case/79518/">जाप

सुप्रीमो पप्पू यादव की जमानत याचिका फिर खारिज, 32 साल पुराना अपहरण का है मामले

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही