Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद ढुल्लू महतो की संपत्ति जांच से जुड़ी याचिका पर अब जून में सुनवाई

Ranchi :  धनबाद से भाजपा सांसद ढुल्लु महतो की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर अब हाईकोर्ट में 16 जून को विस्तृत सुनवाई होगी. सोमवार को प्रार्थी सोमनाथ चटर्जी की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान ढुल्लू महतो के अधिवक्ता द्वारा समय देने का आग्रह किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने अगली तिथि निर्धारित की है. प्रार्थी सोमनाथ चटर्जी याचिका में कहा गया है कि ढुल्लू महतो ने चुनाव लड़ते समय संपत्ति की सही जानकारी नहीं दी है. उनके पास कई बेनामी संपत्ति हैं. जिसकी कीमत 675 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इसका उल्लेख उन्होंने अपने शपथपत्र में नहीं किया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही