Ranchi : धनबाद से भाजपा सांसद ढुल्लु महतो की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर अब हाईकोर्ट में 16 जून को विस्तृत सुनवाई होगी. सोमवार को प्रार्थी सोमनाथ चटर्जी की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान ढुल्लू महतो के अधिवक्ता द्वारा समय देने का आग्रह किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने अगली तिथि निर्धारित की है. प्रार्थी सोमनाथ चटर्जी याचिका में कहा गया है कि ढुल्लू महतो ने चुनाव लड़ते समय संपत्ति की सही जानकारी नहीं दी है. उनके पास कई बेनामी संपत्ति हैं. जिसकी कीमत 675 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इसका उल्लेख उन्होंने अपने शपथपत्र में नहीं किया है.
सांसद ढुल्लू महतो की संपत्ति जांच से जुड़ी याचिका पर अब जून में सुनवाई
Last Updated: May 05, 2025 12:00 AM (IST)