Search

 
 
 

अब मीडिया में नहीं दूंगा बयान, बुरा लगता है तो लगे : डॉ इरफान

 
Ranchi :  स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि कुछ लोग छल कपट करके, मीडिया का सहारा लेकर मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास करते हैं. ये लोग अब तो बाज आये. कहा कि काफी मेहनत से जनता के दिलों में जगह बनायी है. इससे हमें दूर नहीं कर सकते हैं. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा कि अब मैं मीडिया में बयान नहीं दूंगा, जिसको बुरा लगता है लगे, जिसको अच्छा लगता है लगे. https://twitter.com/IrfanAnsariMLA/status/1871581919797735920

समय रहते ही ऐसे लोगों को पहचान लेना चाहिए

इरफान ने कहा है कि ऐसे लोगों को समय रहते ही पहचान लेना चाहिए और उनसे दूरी बनाकर रखना चाहिए. जानबूझ कर मीडिया को मेरे आवास में भेजकर मेरी छवि को खराब करते हैं. कभी कभी मीडिया की बेबसी मुझे देखी नहीं जाती.

यह सोचकर बयान देता हूं कि दुकानदारी चले

इरफान ने आगे लिखा है कि यह सोचकर बयान देता हूं कि उनकी दुकानदारी चले. लेकिन ये लोग बयान में भी जात-पात को डालकर मेरी छवि खराब करते हैं. कुछ लोग अपना टीआरपी बढ़ाते हैं तो कुछ लोग मुझे नीचा दिखाते हैं.

राहुल, हेमंत और मीर से कोई अलग नहीं कर सकता

इरफान ने कहा है कि मुझे राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और गुलाम अहमद मीर से कोई अलग नहीं कर सकता. मैंने पहले भी इनका नाम रौशन किया है. आगे भी करता रहूंगा. संभल कर चलना मेरी जवाबदेही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही