Search

अब घर से करूंगा रांची की जनता की सेवा : डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय

Ranchi : डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने मंगलवार को रांची नगर निगम में उप महापौर के पद पर मेरा कार्यकाल समाप्त हो रहा है. लेकिन राज्य सरकार समय से चुनाव नहीं करा रही है. जनता की परेशानी जरूर बढ़ी है. लेकिन मैं रांची की जनता को आश्वस्त कराना चाहूंगा कि 28 अप्रैल के उपरांत जनता की सेवा के लिए नगर निगम कार्यालय में नहीं, बल्कि अपने आवासीय कार्यालय कोकर में सोमवार से शनिवार तक दिन के 10 बजे से शाम 5 बजे तक मैं और मेरी टीम आपकी समस्या के निवारण के लिए सदैव उपस्थित रहेंगे. मंगलवार को रांची नगर निगम स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर उन्होंने जनता को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया.

अपने कार्यों की उपलब्धियां गिनाई

इस दौरान उन्होंने रांची नगर निगम और अपने कार्यों की उपलब्धियां गिनाई. कहा कि पिछले 15 वर्षों से नगर निगम के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के साथ-साथ राज्य सरकार के सहयोग से कई ऐसे कार्य हुए हैं, जो मील का पत्थर साबित हुआ है. ऑनलाइन हॉल्डिंग टैक्स की वसूली का काम 2013 में मेरे द्वारा शुरू किया गया था. आज कई राज्य इसकी जानकारी के लिए रांची नगर निगम आ रहे हैं. रांची शहर में शुद्ध जल 5 देने की शुरुआत 2013 में वर्ल्ड बैंक के सहयोग से मेरे द्वारा की गयी थी. इसकी सफलता पर जनवरी 2014 में मुझे भारत का प्रतिनिधि बनाकर कर श्रीलंका भेजा गया था. इस कार्यक्रम में विश्व के 12 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे. इसके साथ ही  उन्होंने कहा कि बहुत सारे कार्य प्रयास किए जाने के बावजूद रांची नगर निगम के सहयोग से नहीं कर पाया.

इन कार्यों को पूरा नहीं कर पाने का मलाल

1. सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट. 2. शहर के अन्य वेंडरों के लिए मार्केट उपलब्ध करा पाना. 3. रांची शहर में रह रहे भूमिहीनों के लिए पक्का मकान उपलब्ध कराना. 4. रांची शहर के अधिक से अधिक मकानों को रेगुलाइज कराना. 5. हॉस्टल / बैंक्वेट हॉल के रजिस्ट्रेशन को आसान करना. 6. कचरा शुल्क कम करने की सरकार की ओर से स्वीकृति ना मिलना. 7. निगम में संसाधन की भरमार नहीं होने से कार्यों का निष्पादन जनता के हित में कम हो पाना. 8. शहर के 55 वार्डों में सड़क एवं नालियों का पूरी तरह से निर्माण नहीं करा पाना. 9. सिवरेज ड्रेनेज योजना की सफल शुरुआत नहीं हो पाना. इसे भी पढ़ें – JTET">https://lagatar.in/jtet-exam-hc-seeks-answer-from-the-government-the-applicants-lawyer-said-the-exam-has-not-been-held-for-six-years/">JTET

परीक्षा: HC ने सरकार से मांगा जवाब, प्रार्थी के वकील ने कहा, छह साल से नहीं हुई परीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp