Search

 
 
 

अब बिहार के स्कूलों में ऐसे ही निहाल होंगे नौनिहाल, सिर से जूं निकलवाने का हो रहा काम

 
Saharsa: बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सरकार की ओर से लगातार कवायद की जा रही है, लेकिन स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला सहरसा के ईटहरी प्राथमिक विद्यालय में देखने को मिला. जहां स्कूल के प्रिंसिपल छात्र से जूं निकलवाते देखे गये. वीडियो में प्रिंसपल मोबाइल चला रहे हैं, तो वहीं छात्र उनके बोलों से जू निकालता दिख रहा है. फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद तिवारी ने बताया कि जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जायेगा.

मिड डे मील में मिला था जहरीला सांप

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-375.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं कुछ दिनों पहले बिहार के अररिया स्थित जोगबनी नगर परिषद के अमौना मिडिल स्कूल से एक मामला सामने आया था जहां बच्चों के मध्याह्न भोजन में जहरीला सांप का बच्चा मिला था. जिसे 100 से अधिक बच्चे खाना खा चुके थे. जिन्हें उल्टियां आने लगी थी फिर उन्हें अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती किया गया था.

छपरा में एक कमरे में होती है तीन क्लास की पढ़ाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-374.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं छपरा जिले के मांझी प्रखंड के जैतपुर पंचायत में एक कमरे में तीन क्लास के बच्चों की पढ़ाई होती है. विद्यालय में कमरों के अभाव में ऐसा किया जाता है. ऐसी व्यवस्था में पढ़ाई होगी तो राज्य में अच्छे स्टूडेंट्स कहां से निकलेंगे. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rotary-club-of-jamshedpur-signs-mou-with-magadh-samrat-hospital/">आदित्यपुर

: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर का मगध सम्राट अस्पताल के साथ हुआ एमओयू
[wpse_comments_template]           
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही