Search

 
 
 

अब इंडिया गठबंधन ने किया सोमवार को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन का एलान

Lagatar Desk: वेणुगोपाल ने आगे कहा है कि इंडिया गठबंधन में शामिल तमाम दल सोमवार को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. आम लोगों को वोटिंग का अधिकार छीनने की कोशिश हो रही है. इसे होने नहीं दिया जायेगा. ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा. उनके रहते वोटर्स को अधिकार नहीं मिल सकता.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा 10 अक्टूबर को आयोजित प्रदर्शन को पुलिस फोर्स के बदौलत कुचल दिए जाने के बाद अब इंडिया गठबंधन ने 12 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने का एलान किया है. कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा है कि एसआईआर में धांधली और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रहेगा.


वेणुगोपाल ने आगे कहा है कि इंडिया गठबंधन में शामिल तमाम दल सोमवार को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. आम लोगों को वोटिंग का अधिकार छीनने की कोशिश हो रही है. इसे होने नहीं दिया जायेगा. ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा. उनके रहते वोटर्स को अधिकार नहीं मिल सकता.


उल्लेखनीय है कि इससे पहले सात और आठ अक्टूबर को इंडिया गठबंधन में शामिल दल के नेताओं ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव किया था. हालांकि वह इसमें सफल नहीं हो सके. आकाशवाणी के पास ही पुलिस ने गठबंधन के तमाम सांसदों को रोक दिया था. रात में तमाम नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था. उनके खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज की थी. आठ अक्टूबर को कांग्रेस ने अपनी पार्टी के तमाम सांसदों को दिल्ली में ही रहने और आने का निर्देश भी जारी किया है.


उल्लेखनीय है कि देश की राजधानी पूरी तरह छावनी में तब्दील है. सरकार किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन को रोकने के लिए कमर कस चुकी है. आज कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया था. इसके मद्देनज़र पुलिस ने दिल्ली में 30 हजार से अधिक जवानों की तैनाती कर दी. 


दिल्ली के बॉर्डर पर हर गाड़ी व हर व्यक्ति को चेक किया जा रहा है. इंटरनेट, बस, ट्रेन, मेट्रो, बाजार सब बंद करा दिया गया है. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत तमाम नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है. दिल्ली की स्थिति यह है कि जो जहां दिख रहा है, उसे तुरंत हिरासत में ले लिया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही