Ranchi : झारखंड को कोर्ट, पुलिस, जेल और फोरेंसिक लैब के बीच डेटा और सूचना का आदान-प्रदान करने के लिए 41.54 करोड़ रुपये की राशि मिली है. यह धन राशि केंद्रीय सरकार द्वारा इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम 2.0 के तहत उपलब्ध करायी गयी है. इस राशि का उपयोग कोर्ट, पुलिस, जेल, फोरेंसिक लैब और ई प्रॉसिक्यूशन के बीच आंकड़ों को साझा करने में किया जायेगा. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस राशि को खर्च करने के लिए प्रधान महालेखाकार को पत्र लिखकर स्वीकृति मांगी है.
जानें कहां कितने होंगे खर्च, पुलिस पर सबसे अधिक होंगे खर्च :
- - पुलिस : 25.07 करोड़.
- - प्रॉसिक्यूशन : 75.35 लाख.
- - एफएसएल : 4.25 लाख.
- - जेल : 1.42 करोड़.
- - नेटवर्क कनेक्टविटी : 11.89 करोड़.
- - जागरूकता अभियान : 1.60 करोड़.
- - कैपेसिटी बिल्डिंग : 83.36 लाख.
- - कुल : 41.54 करोड़.
Leave a Comment