Search

 
 
 

अब झारखंड पुलिस के बैंड से भी गुलजार होंगी शादियां, ऐसे करें बुकिंग

 
Ranchi :  अब आप शादी और अन्य कार्यक्रमों को झारखंड पुलिस के बैंड से गुलजार कर सकेंगे. जैप 10 के कमांडेंट ने इसको लेकर आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि जैप 10 महिला वाहिनी में महिला बैंड पार्टी उपलब्ध हैं. जिसे शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में बुलाया जा सकता है. जिन्हें बैंड की बुकिंग करनी है, वो कमांडेंट कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. (पढ़ें, मृत">https://lagatar.in/dependent-of-dead-prisoner-virendra-munda-will-get-compensation-of-five-lakhs/">मृत

बंदी वीरेंद्र मुंडा के आश्रित को मिलेगा पांच लाख का मुआवजा)

ऐसे कर सकते हैं आप बैंड की बुकिंग

ईमेल आईडी :  Cojap10@jhpolice.gov.in  कंट्रोल रूम नंबर : 0651- 2270005

बैंड की बुकिंग के लिए इतने देने होंगे पैसे

पूरी बैंड पार्टी बुक करने के लिए 20 हजार रुपये लगेंगे. वहीं आधी बैंड पार्टी के लिए 10 हजार रुपये देना होगा. बैंड पार्टी की बुकिंग सिर्फ 2 घंटे के लिए होगी. रात के 10 बजे के बाद बैंड बुकिंग नहीं की जा सकेगी. रांची के अंदर 900 और रांची के बाहर 16 रुपया प्रति किलोमीटर की दर से परिवहन शुल्क देना अनिवार्य है. इसे भी पढ़ें : स्पेशल">https://lagatar.in/special-branch-report-bangladeshi-infiltrators-on-the-rise-in-jharkhand-taking-shelter-in-madrasas/">स्पेशल

ब्रांच की रिपोर्ट: झारखंड में बढ़ रहे बांग्लादेशी घुसपैठिए, ले रहे मदरसों में पनाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही