Search

अब अपने ही कोयले से जगमग होगा झारखंड

दो पावर प्लांटों के भरपूर कोयला, 35 साल तक नहीं होगी कोयले की कमी बनहर्दी 1600 और राजबार कोल ब्लॉक में 500 मिलियन टन कोयला मौजूद दो कोल ब्लॉक में 60 हजार करोड़ का कोयला हौ मौजूद पतरातू प्लांट के लिए बनहर्दी और टीवीएनएल के लिए राजबार कोल ब्लॉक है आवंटित Ravi Bharti Ranchi: झारखंड के दो पावर प्लांटों के लिए भरपूर कोयला है. इन पावर प्लांटों को चलाने में अगले 35 साल तक कोयले की कमी नहीं होगी. बनहर्दी कोल ब्लॉक में अब तक 1600 मिलियन टन कोयला मौजूद होने का अनुमान लगाया गया है. वहीं राजबार कोल ब्लॉक में 500 मिलियन टन कोयला मौजूद है. बनहर्दी कोल ब्लॉक पतरातू में बन रहे 4000 मेगावाट के पावर प्लांट के लिए आवंटित किया गया है. जबकि राजबार कोल ब्लॉक टीवीएनएल को आवंटित किया गया है.

4600 एकड़ में बनहर्दी कोल ब्लॉक

पतरातू प्लांट के लिए आवंटित बनहर्दी कोल ब्लॉक लातेहार के चंदवा में 4600 एकड़ में है. पूरा एरिया 18 वर्ग किलोमीटर में है. इसमें 10 वर्ग किलोमीटर में ड्रिलिंग हो चुकी है. जिसमें 900 मिलियन टन कोयला का अनुमान लगाया गया है. शेष 8 वर्ग किलोमीटर में 600 मिलियन टन कोयला का अनुमान है. हरियाणा की साउथ वेस्ट पिनाकल कंपनी ने इस ब्लॉक की ड्रिलिंग की है.

हर साल 10 मिलियन टन कोयला निकालने का लक्ष्य

बनहर्दी कोल ब्लॉक से हर साल 10 मिलियन टन कोयला निकालने का लक्ष्य रखा गया है. इस हिसाब से हिसाब से 35 साल में 350 मिलियन टन कोयला निकाला जाएगा. बनहर्दी और राजबार कोल ब्लॉक में मौजूद कोयले की कीमत लगभग 60 हजार करोड़ रुपए आंकी गई है.

टीवीएनएल के लिए राजबार कोल ब्लॉक

टीवीएनएल को लातेहार के समीप राजबार कोल ब्लॉक आवंटित किया था. इसमें 500 मिलियन टन कोयले का अनुमान लगाया गया है. इसका माइनिंग प्लान भी केंद्र को भेज दिया गया है. बताते चलें कि टीवीएनएल में विस्तारीकरण की तरह 660 मेगावाट की दो यूनिटें लगाई जानी हैं. टीवीएनएल के विस्तारीकरण को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है.

पतरातू प्लांट पर पीएमओ की नजर

पतरातू में एनटीपीसी द्वारा बनाए जा रहे पावर प्लांट पर पीएमओ की नजर है. इस साल मई तक इस पावर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा. इसको लेकर खुद प्रधानमंत्री राज्य के मुख्य सचिव, ऊर्जा सचिव सहित बिजली कंपनी के अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात कर चुके हैं. पीएमओ हर हाल में 2024 के पहले पतरातू पावर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू कराना चाहता है.

क्या है पतरातू पावर प्लांट की फैक्ट फाइल

पतरातू में 4000 मेगावाट पावर प्लांट बनाने की योजना राज्य सरकार ने 2015 में बनायी 2015 में झारखंड बिजली बोर्ड और एनटीपीसी के साथ समझौता हुआ योजना के तहत पहले चरण में 2400 मेगावाट का पावर प्लांट बनना है दूसरे चरण में 1600 मेगावाट पावर प्लांट बनाया जाना है पहले चरण का उत्पादन साल 2019 में शुरू होना था, लेकिन अब पहले चरण में 800 मेगावाट उत्पादन शुरू होगा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp