Search

 
 
 

अब राज्य के दवा दुकानदार भी कर सकेंगे प्राथमिक उपचार

 
  • करना होगा फर्स्ट एड स्पेशलिस्ट और पब्लिक हेल्थ का कोर्स
  • झारखंड स्टेट ओपेन यूनिवर्सिटी ने शुरू किया है ये कोर्स
Ranchi : अब राज्यभर के दवा दुकानदार भी लोगों का प्राथमिक उपचार कर सकेंगे. लेकिन इसके लिए उन्हें फर्स्ट एड स्पेशलिस्ट और पब्लिक हेल्थ का कोर्स करना होगा. इस कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया 15 मई तक चलेगी. ये दोनों कोर्स मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा संचालित है. फर्स्ट एड स्पेशलिस्ट और पब्लिक हेल्थ का कोर्स एक साल का है. कोर्स करने के बाद क्लीनिक खोलने के लिए भी अधिकृत हो सकते हैं या फार्मासिस्ट का भी एक विकल्प हो सकता है. यह जानकारी एलबीएसएम कॉलेज में स्थापित केंद्र की ओर से दी गई है.

बाजार की मांग के अनुरूप भी कोर्स

झारखंड स्टेट ओपेन यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले एलबीएसएम कॉलेज में कई सर्टिफिकेट कोर्स बाजार की मांग के अनुरूप भी शुरू किए गए हैं. इन कोर्सों का डिजाइन भी बाजार की मांग के अनुरूप किया गया है. इसके पीछे तर्क दिया गया है कि कोर्स पूरा करने के बाद इसके सहारे जीविकोपार्जन कर सकेंगे. सभी कोर्स नए सत्र से शुरू किए जाएंगे. इस सत्र में नामांकन की प्रक्रिया जारी है.

बिजनेस पाठ्यक्रम के तहत 5 कोर्स भी

बिजनेस पाठ्यक्रम के तहत 5 कोर्सों का संचालन शुरू किया गया है. इसमें मैनेजमेंट, एमबीए, पीजीडीएम, फाइनांशियल मैनेजमेंट शामिल है. इसके अलावा कंप्यूटर एप्लीकेशन, रिटेल मार्केटिंग प्रोजेक्ट, मैनेजमेंट मार्केटिंग, मैनेजमेंट नेचुरोपैथी, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस के कोर्स भी संचालित है. वहीं फर्स्ट एड स्पेशलिस्ट और पब्लिक हेल्थ के कोर्स में भी नामांकन प्रक्रिया जारी है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-tiger-seen-in-ptr-for-two-consecutive-days-security-increased/">लातेहार

: पीटीआर में लगातार दो दिन दिखा बाघ, बढ़ाई गयी सुरक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही