Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब मर्द भी हो सकते हैं प्रेग्नेंट, चीन के वैज्ञानिकों का दावा

Lagatar Desk: जी हां, चौकिए मत, अब मर्द भी हो सकते हैं प्रेग्नेंट. ये दावा है चीन के वैज्ञानिकों का. चीन के वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च से यह दावा किया है. वैसे तो यह रिसर्च कई सालों से चल रहा था. अब जाकर इस रिसर्च का नतीजा सामने आ गया है. अब जाकर इस रिसर्च का नतीजा सामने आ गया है. चीन में वैज्ञानिकों द्वारा किये इस रिसर्च में नर चूहे की बॉडी पर एक्सपेरिमेंट किया गया. इसमें नर की बॉडी में सर्जरी के जरिये मादा की बॉडी से निकाला गया बच्चेदानी फिट किया गया. इसके बाद नर को प्रेग्नेंट कर सिजेरियन के जरिये बच्चे पैदा करवाए गए. इस रिसर्च के बाद अब फ्यूचर में मर्दों के प्रेग्नेंट होने के चांसेस बढ़ गए हैं. इंफोवार्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रिसर्च के बाद अब वैसे ट्रांसजेंडर जो बच्चे पैदा करना चाहते हैं, को मदद मिलेगी.

अजीबोगरीब रिसर्च के लिए जाने जाते हैं चीनी वैज्ञानिक

चीन के वैज्ञानिक पूरे दुनिया में अपने अजीबोगरीब रिसर्च के लिए जाने जाते हैं, वहां के वैज्ञानिक ऐसे ऐसे रिसर्च करते हैं जो अन्य देशों में बैन है. ऐसा ही एक एक्सपेरिमेंट शंघाई के नेवल मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया. इसमें रिसर्चर्स ने मादा चूहों की बॉडी से बच्चेदानी को पहले बाहर निकला. इसके बाद उसे नर चूहे की बॉडी में फिट किया. इस यूट्रस ट्रांसप्लांट के बाद नर को प्रेग्नेंट कर उसकी सिजेरियन के जरिये डिलीवरी करवाई गई. इस रिसर्च को चार स्टेप में पूरा किया गया. इसे रैट मॉडल बताया गया. हालांकि, अभी इसकी सक्सेस रेट मात्र 3.68 परसेंट ही बताई गई है. नर चूहे में एक्सपेरिमेंट कामयाब हो गया और नर ने 10 बच्चे पैदा किये. इसे भी पढ़ें- किसानों">https://lagatar.in/government-not-paying-dues-of-farmers-has-no-moral-right-to-remain-in-power-babulal/91430/">किसानों

का बकाया भुगतान नहीं करने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक हक नहीं- बाबूलाल
चीन के रिसर्चर अब रैट मॉडल को इंसानों पर अपनाने की फ़िराक में हैं. ऐसा पहली बार हुआ है कि एक्सपेरिमेंट में नर को प्रेग्नेंट किया गया. मैमल में हुए इस एक्सपेरिमेंट से अब इसके इंसानों में कामयाब होने की उम्मीद बढ़ गई है. इससे पहले NYU स्कूल ऑफ़ मेडिसिन ने ट्रांसजेंडर्स के लिए भी ऐसा एक एक्सपेरिमेंट किया था. इसमें वैसे ट्रांसजेंडर्स जो प्रेग्नेंट होना चाहते हैं, अपने यूट्रस की सर्जरी नहीं करवाते. और मेल की बॉडी में ही प्रेग्नेंट हो जाते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही