Search

 
 
 

अब झारखंड सरकार का नया सरकारी रिक्त पद घोटालाः बाबूलाल मरांडी

 
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. कहा कि झारखंड में एक अनोखा घोटाला सामने आया है. तरह-तरह के भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हेमंत सोरेन ने सरकारी विभागों के रिक्त पदों की संख्या में बड़ा घोटाला कर दिया है. पिछले दो सालों में रिक्त पदों की संख्या 4.66 लाख से घटकर अब महज 1.59 लाख रह गई है. https://twitter.com/yourBabulal/status/1882652642956247205

यानी बिना कोई परीक्षा कराए हेमंत सोरेन सरकार युवाओं के 2 लाख 7 हजार की नौकरी खा गई. हेमंत सोरेन बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के प्रति कितने गंभीर हैं, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिना नियुक्ति दिए ही 2 लाख से अधिक रिक्त पद गायब हो गए! इस अनूठे घोटाले का ज़वाब ना तो हेमंत जी के पास है, ना अधिकारियों के पास. बाबूलाल ने सीएम से कहा है कि दीमक की तरह झारखंड के युवाओं का भविष्य खोखला मत करिए. इसे भी पढ़ें -EXECLUSIVE">https://lagatar.in/exclusive-reason-for-delay-in-fir-in-jssc-cgl-case-is-slow-internet-ups-failure-and-absence-of-mention-of-police-station-name/">EXECLUSIVE

: JSSC-CGL मामले में FIR में देर की वजह नेट स्लो, यूपीएस का खराब होना, थाना के नाम का उल्लेख नहीं होना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही