Search

 
 
 

अब पीएम-गृह मंत्री को गली-मुहल्लों रोड शो करना पड़ रहा : राजेश ठाकुर

 
Ranchi : देश के गृहमंत्री अमित शाह का रांची के चुटिया मोहल्ला में रोड शो पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अब मोहल्लेवासियों ने भी भाजपा को नकार दिया है. अमित शाह का रोड शो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई, क्योंकि जनता को अब भाजपा पर भरोसा नहीं रहा. भरोसा है तो कांग्रेस की पांच न्याय और 25 गारंटी पर. राहुल गांधी द्वारा जनता के लिए पूछे गए प्रश्न देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को गली- मुहल्लों में रोड शो करने को विवश कर दिया. ठाकुर ने कहा कि जो पार्टी वंचितों से उनका अधिकार छीनना चाहती हो, देश का संविधान बदलना चाहती हो, अपने पूंजीपति मित्रों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ की है, युवाओं को रोजगार के लिए भटकाती हो. किसानों को एमएसपी देने के बदले गालियां बरसाती हो. महिलाओं को इज्जत लूटने वालों को सम्मान देती हो, वैसी भाजपा पर अब जनता का भरोसा कभी नहीं रहेगा. इन्हें रोड शो की जगह अपने दस साल अन्याय काल के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/child-stolen-from-ranchi-railway-station-recovered-from-odisha/">रांची

रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ बच्चा ओडिशा से बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही