Search

 
 
 

झारखंड में अब पुलिस थानों को हर महीने मिलेंगे 10 से 40 हजार रुपये

 

सामान्य कार्यों के निष्पादन के लिए हर महीने दिये जाएंगे पैसे, गृह विभाग ने दी मंजूरी

Saurav Singh Ranchi: झारखंड के पुलिस थानों को सामान्य कार्यों के निष्पादन के लिए हर महीने अब 10 से 40 हजार रुपये दिये जाएंगे. इससे संबंधित आदेश गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा सोमवार को जारी कर दिया गया. जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में पुलिस थानों में सूचनादाताओं को कागज उपलब्ध कराना, गिरफ्तार बंदी को टिकट सहित बस या ट्रेन से भेजना, बंदियों को निर्धारित मापदंड के अनुरूप भोजन देना, घटनास्थल का फोटो लेने के लिए फोटोग्राफर को पैसे देना, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में खर्च और सामान्य कार्यों के निष्पादन के लिए थानों को वर्गीकरण के आधार पर स्थायी अग्रिम राशि स्वीकृत की गई है.

10 से 40 हजार रूपये तक की राशि की गई है स्वीकृत

थानों का वर्गीकरण                    राशि
  1. थाना श्रेणी ए                      20 हजार
  2. थाना श्रेणी बी                     15 हजार
  3. थाना श्रेणी सी                    10 हजार
  4. ग्रामीण नक्सल ए                40 हजार
  5. ग्रामीण नक्सल बी               30 हजार
  6. साधारण ग्रामीण थाना, शहरी ओपी, ग्रामीण ओपी, महिला एवं बाल संरक्षण थाना, एसटी एससी थाना, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना और यातायात थाना: 20 हजार

जिले के एसपी होंगे निकासी और व्ययन पदाधिकारी

गृह विभाग के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि स्थायी अग्रिम राशि के निकासी और व्ययन पदाधिकारी संबंधित जिले के एसपी होंगे. थाना कार्यालय द्वारा स्थायी अग्रिम राशि के खिलाफ खर्च से संबंधित जानकारी एसपी को प्रत्येक महीने उपलब्ध करानी होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही