Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर एम्स में अब होगा चार सौ मरीजों का निबंधन, ऑनलाइन की भी सुविधा

Advertisement
Advertisement
Deoghar : देवघर एम्स में अब  रोज  400 मरीजों का निबंधन किया जाएगा. इसकी जानकारी देवघर एम्स के निदेशक डॉ. सौरव वार्ष्णेय ने गुरूवार को पत्रकारों को दी. पहले यह संख्या दो सौ थी. बताया गया कि निबंधन की संख्या बढ़ाये जाने पर ज्यादा से ज्यादा मरीजों का इलाज हो पायेया. यह निर्णय डॉक्टर सौरव वार्ष्णेय ने बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए लिया है. देखें वीडियो - https://www.youtube.com/watch?v=Q-ghCHJW1nA

इसे भी पढ़ें -पश्चिमी">https://lagatar.in/west-singhbhum-district-bar-association-to-be-elected-on-september-15-25-years-of-practice-mandatory-for-presidents-post/">पश्चिमी

सिंहभूम जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 15 सितंबर को, अध्यक्ष पद के लिये 25 वर्ष की प्रैक्टिस अनिवार्य

25 अगस्त को ओपीडी सेवा की शुरूआत हुई थी

पिछले 25 अगस्त को देवघर एम्स की ओपीडी सेवा की शुरुआत की गयी थी. पहले ही दिन एम्स में काफी तादाद में मरीजों की भीड़ जुटने लगी. इसलिए प्रबंधन ने ऐसा निर्णय लिया है. मरीज अब ऑनलाइन भी निबंधन करा सकते हैं, जबकि 100 वैसे मरीजों का निबंधन किया जाएगा जो अपनी जांच रिपोर्ट के साथ दोबारा संबंधित डॉक्टर से परामर्श लेना चाहते हैं. देवघर एम्स निदेशक डॉक्टर सौरव वार्ष्णेय ने कहा कि फिलहाल सिर्फ परामर्श सेवा दी जा रही है. देवघर में गंभीर बीमारियों का इलाज किया जायेगा. इसे भी पढ़ें -कांके">https://lagatar.in/kanke-oppressors-grabbed-land-of-the-ryots-hear-words-victims-story/">कांके

में दबंगों ने हड़प ली रैयतों की जमीन! सुनें कहानी पीड़ितों की जुबानी

अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

जानकारी दी गयी कि अब घर बैठे देवघर एम्स ओपीडी का रजिस्ट्रेशन Aimsdeoghar.edu.in पर कर सकते हैं, अधिकतम 100 मरीजों का सुबह 8:30 से 9:30 तक इलाज होगा. जबकि पुराने मरीजों को सुबह 9:30 बजे से परामर्श दिया जायेगा. प्रबंधन ने भीड़ नियंत्रण के लिए लोगों से सहयोग की अपील  की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही