Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब स्पेशल ट्रेनें बंद, किराया हुआ कम, रेलवे ने यात्रियों को दी राहत

Advertisement
Advertisement
New Delhi : देश में कोरोना के केस कम होने के साथ ही रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. कोरोना संकट के दौरान पटरियों पर दौड़ रही स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे मंत्रालय ने बंद कर दिया है. इससे यात्रियों को किराए पर राहत मिलेगी. इससे पहले कोरोना के दौरान यात्रियों को सफर के लिए 30 फीसदी ज्यादा किराया देना पड़ रहा था. शुक्रवार देर शाम रेलवे बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी किया. जारी सर्कुलर के मुताबिक, ट्रेनों के प्रकार और यात्रा को लेकर नए दिशा-निर्देशों के साथ नियमित किराए का संचालन किया जाएगा. ऐसी ट्रेनों की दूसरी श्रेणी विशेष मामले में किसी भी छूट को छोड़कर आरक्षित के रूप में चलती रहेगी. रेलवे के एक अधिकारी ने कहा,  इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को 30% अतिरिक्त कम किराए का भुगतान करना होगा. कोविड के मामले नियंत्रण में होने के साथ मंत्रालय ने शुक्रवार की बैठक में प्री-कोविड (कोरोना से पहले) ट्रेनों के अनुसार ट्रेनों को फिर से शुरू करने का फैसला किया है. इसे भी पढें - ST,SC">https://lagatar.in/medical-relief-scheme-operated-for-st-sc-backward-classes-is-now-named-cm-rogi-sahayata-yojana-da-increased-by-3-percent/">ST,SC

, पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित चिकित्सा राहत योजना का नाम अब ‘सीएम रोगी सहायता योजना’, डीए बढ़ा 3 प्रतिशत

महामारी से पहले लगभग 1700 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही थीं

कोविड-19 महामारी से पहले  1700 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही थीं लेकिन महामारी के कारण इन ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा था. जब से कोविड-19 महामारी ने देश को प्रभावित किया है, तब से भारतीय रेलवे पूरे देश में पूर्ण आरक्षण के साथ विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है. इन विशेष ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सामान्य ट्रेनों की तुलना में 30 प्रतिशत अतिरिक्त किराया देना पड़ता था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही