Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब झामुमो के सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा कैम्पेन, ‘हेमंत है तो हिम्मत है’

Nitesh Ojha Ranchi: प्रदेश की राजनीति में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. रविवार को सोशल मीडिया ट्विटर पर चले ‘हेमंत नहीं तो कौन’ कैम्पेन को लेकर तरह-तरह की अटकलें क्या उठी, झामुमो ने सोमवार को ट्विटर का प्रोफाइल फोटो बदला. सोमवार को पार्टी के अधिकांश जिला स्तरीय ट्विटर हैंडल पर सोमवार को कैम्पेन चलाया जा रहा है, ‘हेमंत है तो हिम्मत है’. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/">रांची

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
इससे पहले रविवार को झामुमो को अधिकांश जिला स्तरीय ट्विटर हैंडल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रोफाइल फोटो लगाकर पूछा गया था कि ‘हेमंत नहीं तो कौन’?.  मीडिया में यह बात सामने क्या आयी, विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया. तरह-तरह की अटकलें प्रदेश की राजनीति में चलने लगी. इसे देखते हुए सोमवार शाम को ‘हेमंत नहीं तो कौन प्रोफाइल?’ फोटो हटाया गया. वहीं, सोमवार से झामुमो के जिला स्तरीय ट्विटर पर कैम्पेन चलाया गया है, ‘हेमंत है तो हिम्मत है’. इसे भी पढ़ें-JSSC">https://lagatar.in/jssc-canceled-jharkhand-diploma-level-combined-exam-notification-released/">JSSC

ने रद्द की झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त परीक्षा, अधिसूचना जारी
वहीं, सोमवार को पार्टी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों ने वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य से ‘हेमंत नहीं तो कौन’ का मतलब पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इससे पहले भाजपा नेताओं द्वारा यह कैम्पेन चलाया गया था कि ‘मोदी नहीं तो कौन’?. उन्होंने कहा, दरअसल, कार्यकर्ता जिन्हें अपना नेता मानते हैं, उसे लेकर वे लोगों की राय भी जानना चाहते हैं. जहां तक ट्विटर पर इस तरह की बात आने का सवाल है, तो झामुमो का इस पर कोई पॉलिटिकल स्टैंड नहीं हैं. यह कार्यकर्ताओं का अपना जज्बा है, उसका हम सभी सलाम करते हैं. उसे अन्यथा नहीं लेना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही