Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विवि के कॉलेजों में अब सुरक्षाकर्मी की होगी बहाली, आउटसोर्सिंग एजेंसी को मिलेगी जिम्मेवारी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में आउटसोर्सिंग एजेंसी के तहत सुरक्षा कर्मियों की बहाली होगी. इसको लेकर विवि प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू हो गई है. जल्द ही इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी. जरूरत के आधार पर कॉलेजों को सुरक्षा कर्मियों की मुहैया कराया जाएगा. यह कर्मी कॉलेज में तैनात होकर बाहरी गतिविधि पर नजर रखेंगे. मालूम हो कि दो साल पूर्व एक एजेंसी के तहत कॉलेजों में सुरक्षा कर्मी की बहाली की गई थी, लेकिन वह एजेंसी का कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया न ही दूसरे एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/braking-bus-full-of-passengers-fell-into-a-ditch-in-dhanbad-many-injured/">धनबाद

में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोग घायल
इसके कारण कुछ सुरक्षा कर्मी छोड़ कर चले गए तो कुछ कॉलेज में ही रहे गए हैं. जिनका कॉलेज प्रशासन अपने स्तर से भुगतान कर रहा है. कुछ सुरक्षा कर्मी को विवि बुला लिया गया है. अब विवि स्तर से दोबारा एजेंसी को मिलने पर नए सिरे से बहाली प्रक्रिया आरंभ होगी. एजेंसी अपने अनुसार सुरक्षा कर्मी की बहाली करेगी. लगातार कॉलेज प्रशासन की ओर से विवि के पास पत्र पहुंचता था. इसमें सुरक्षा कर्मी के तहत अतिरिक्त बजट पास करने की मांग हो रही थी. सबसे अधिक टाटा कॉलेज चाईबासा, को-ऑपरेटिव कॉलेज, महिला कॉलेज चाईबासा, ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर, काशी साहू कॉलेज सरायकेला में सुरक्षा कर्मी की तैनाती होगी. विवि प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि विवि में जिस तरह से सुरक्षा कर्मी एजेंसी के अंतर्गत आते हैं, उसी तरह अब कॉलेज के सुरक्षा कर्मी एजेंसी के अंतर्गत ही आएंगे. इसकी प्रक्रिया आरंभ हो गई है. जल्द ही कॉलेजों में भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही