Search

 
 
 

मंत्री इरफान अंसारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अब 10 फरवरी को सुनवाई

 
 Ranchi :  राज्य सरकार के मंत्री डॉ  इरफान अंसारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब 10 फरवरी को सुनवाई करेगा. इस मामले की सुनवाई 24 जनवरी को हुई थी. इस दिन दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने बहस के लिए समय देने का आग्रह किया, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 10 फरवरी की तिथि निर्धारित की है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच इरफ़ान अंसारी की याचिका पर सुनवाई कर रही है. दरअसल इरफ़ान अंसारी ने झारखड हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमे हाईकोर्ट ने दुमका सिविल कोर्ट द्वारा चार्ज फ्रेम किये जाने को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी.

बच्ची की फोटो वायरल होने के मामले में इरफान अंसारी के खिलाफ अदालत ने संज्ञान लिया था

वर्ष 2018 में दुष्कर्म की शिकार एक बच्ची की फोटो अस्पताल से वायरल होने के मामले में इरफान अंसारी के खिलाफ अदालत ने संज्ञान लिया था. इस मामले में इरफान अंसारी के खिलाफ जामताड़ा थाना में केस दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया है कि विधायक इरफान अंसारी के मोबाइल से बच्ची का फोटो वायरल हुआ था. दुमका के एमपी-एमएलए कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है. दुमका सिविल कोर्ट ने 21 दिसंबर 2022 को इरफान अंसारी के विरुद्ध चार्जफ्रेम किया था. Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही