Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है - चंद्रप्रकाश चौधरी

Advertisement
Advertisement
Bermo: गोमिया के साड़म में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने रविवार को सड़क सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया. साड़म पूर्वी पंचायत के साड़म के बुटबरिया ग्राम से स्वांग गेस्ट हाउस तक राज्य संपोषित योजना के अंतर्गत एक करोड़ 42 लाख की लागत से सड़क सुदृढ़ीकरण किया जाना है.

बिजली की स्थिति दयनीय है

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि झारखंड में राज्य सरकार की योजना धरातल पर उतर नहीं पा रही है. जबकि केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को सभी मामलों में काफी सहयोग मिल रहा है. राज्य में बेरोजगार युवकों को काम नहीं मिल रहा है और बिजली व पानी की स्थिति काफी दयनीय है. चुनाव के समय राज्य सरकार द्वारा जो घोषणा किया गया था, वह अमल में नहीं लाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है और प्राथमिकता के अनुसार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं. कहा कि कोरोना महामारी के कारण विगत डेढ़ वर्षों से विकास कार्यों पर असर पड़ा है. लेकिन अब विकास कार्यों के प्रति तेजी लाने की आवश्यकता है. इसी प्रकार क्षेत्र के विकास कार्यों में पारदर्शिता लानी होगी और गुणवत्तापूर्ण कार्य करना होगा. इसे भी पढ़ें- बिष्टुपुर:">https://lagatar.in/bishtupur-three-miscreants-caught-trying-to-rob-famous-businessman-dinesh-parikh/">बिष्टुपुर:

प्रसिद्ध व्यवसायी दिनेश पारीख से लूट का प्रयास, तीन बदमाश धराए

विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा

विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि पूरे गोमिया विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के अनुसार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं. इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और बिजली शामिल है. गोमिया विधानसभा क्षेत्र में 5 अरब रुपये की योजनाओं की स्वीकृति मिल गई है. बहुत जल्द इन विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा. इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की सुविधा के लिए कई कार्य किये जा रहे हैं. उन्हें सिंचाई की सुविधा, खाद और बीज उपलब्ध कराया जा रहे हैं. मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार, आजसू के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया घनश्याम राम, जयप्रकाश तिवारी, निवर्तमान पंसस रजिया परवीन, कुलदीप प्रजापति, योगेंद्र केवट, राजकुमार यादव, अवधकिशोर सिंह, संदीप स्वर्णकार, मनोहर प्रसाद, प्रदीप साव, सोहित कुमार, बिनोद जैन, मनोज चंचल, सुनील यादव और किशोर स्वर्णकार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- क्या">https://lagatar.in/will-modi-still-retain-his-minister-of-state-for-home/">क्या

मोदी अपने गृह राज्यमंत्री को अब भी साथ में बनाए रखेंगे?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही