Search

 
 
 

अब घाटशिला में भी 12 घंटे होगा रिजर्वेशन, इंक्वायरी काउंटर भी खुलेगा

 
Ghatshila: घाटशिला स्टेशन पर अब सुबह 8 बजे से रात के 8 बजे तक रिजर्वेशन काउंटर खुला रहेगा. इतना ही नहीं, यात्रियों की सहुलियत के लिये इन्क्वायरी काउंटर भी खुल जाएगा. घाटशिला स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक कोच इंडिकेटर सिस्टम बहाल करने पर भी सहमति बनी. यह निर्णय बुधवार को डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी (डीआरयूसीसी) की खड़गपुर में आहूत बैठक में लिया गया. इसके अलावे गालूडीह में रोड ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण पर सहमति दे दी गई है. कुतलुडीह में लैंड इशू एवं कुछ अन्य तकनीकी कारणों से आरओबी के बजाय रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाए जाने की संभावना ज्यादा है. इसे भी पढ़ें: तीन">https://lagatar.in/no-relief-to-rahul-gandhi-even-after-30-hours-of-interrogation-in-three-days-ed-called-again-on-june-17/">तीन

दिन में 30 घंटे पूछताछ के बाद भी राहुल गांधी को राहत नहीं, ईडी ने 17 जून को फिर बुलाया

गोपालपुर फाटक पर जलनिकासी के लिये ड्रेन का निर्माण होगा

डीआरएम मनोरंजन प्रधान एवं सीनियर डीसीएम राजेश कुमार के साथ बैठक के उपरांत डीआरयूसीसी के सदस्य दिनेश साव ने बताया कि कोविड पीरियड से पहले की तरह झारग्राम-पुरूलिया लोकल ट्रेन का परिचालन पुनः शुरू होगा. इसके अलावे गोपालपुर फाटक के समीप वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या से भी आसपास रहने वालों को रेलवे निजात दिलाएगा. फाटक पर जलनिकासी के लिये रेलवे ड्रेन का निर्माण करवाएगी.

पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन पहले की तरह शुरू करने की मांग

बता दें कि कोरोना काल बीतने के बाद जमशेदपुर एवं आसपास के तमाम उद्योग पुनः खुल चुके हैं. चाकुलिया, कोकपाड़ा, धालभूमगढ़, घाटशिला, गालूडीह, राखामाइंस, गालूडीह से हजारों की संख्या में ड्यूटी करने महिला-पुरूष टाटानगर, आदित्यपुर, गम्हरिया, कांडा तक आना-जाना करते हैं. इसलिए पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन पहले की तरह शुरू करने की मांग भी डीआरयूसीसी की बैठक में रखी गई. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jammu-tawi-train-will-run-from-tata-again-from-july-1-mp-expressed-happiness/">जमशेदपुर

: एक जुलाई से पुनः टाटा से चलेलेगी जम्मूतवी ट्रेन, सांसद ने जतायी खुशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही