Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब रांची मेडिका हॉस्पिटल में हृदय रोग का होगा संपूर्ण इलाज : डॉ कुणाल सरकार

Ranchi : हृदय की जटिल बीमारी का इलाज अब भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हो सकेगा. मेडिका कोलकाता से आये वरिष्ठ हृदय रोग सर्जन डॉ कुणाल सरकार ने बताया कि अब गंभीर समस्या होने पर रोगी को दिल्ली, मुंबई या विदेश नहीं ले जाना पड़ेगा. क्योंकि हृदय रोग का इलाज मेडिका कोलकाता के सहयोग से रांची मेडिका में संभव है. अब दोनों अस्पताल साथ मिलकर हृदय रोग संबंधी इलाज को और बेहतर करेंगे. मेडिका रांची शुरुआत से ही झारखंड में उच्चस्तरीय सेवा देता आ रहा है. मेडिका रांची के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विजय मिश्रा, मेडिका ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर अयानाभ देबगुप्ता, एवीपी अनिल कुमार, डॉ सुनील कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित कुमार और डॉ. दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि जटिल हृदय रोग के इलाज के लिए नई तकनीक जो झारखंड में उपलब्ध नहीं थी, मेडिका कोलकाता के सहयोग से हृदय रोग संबंधी सारी जटिलतम बीमारियों का इलाज अब मेडिका रांची में उपलब्ध होगा. यहां आईवीएल तकनीक, रोटाब्लेशन, बिना ओपन किये हार्ट की वल्व बदलना, लीडलेस पेसमेकर, आर्टिफिशल हार्ट पंप के सहयोग से एडवांस्ड हार्ट का इलाज एवम एडवांस्ड पेसमेकर जैसे इलाज की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसे भी पढ़ें – फरार">https://lagatar.in/decision-on-absconding-dahu-yadavs-father-pashupati-yadavs-bail-on-26th/">फरार

दाहू यादव के पिता पशुपति यादव की बेल पर 26 को फैसला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही