Search

 
 
 

अब सीपी सिंह को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश, लालपुर थाना में दर्ज करवाई शिकायत

 
Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि अब रांची के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री  सीपी सिंह को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की गयी है.  सीपी सिंह ने  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल, सोमवार की रात एक अज्ञात महिला के द्वारा फोन नंबर 7408335243 से व्हाट्सएप कॉल कर अश्लील बात करने की कोशिश की गयी.

फोन रात के 1:15 बजे आया जब वह सोने गये

यह फोन रात के 1:15 बजे आया जब वह सोने गये और फोन की घंटी बजी और उन्होंने फोन उठाया तो उधर से किसी महिला के द्वारा अश्लील बातें सुनाई दी, उन्होंने बताया कि महिला बिल्कुल आपत्तिजनक स्थिति में थी. उन्होंने फोन काटने की कोशिश की लेकिन जब फोन नहीं कटा तो उन्होंने स्विच ऑफ कर दिया.

जांच कर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग

सीपी सिंह ने कहा कि उनकी आदत है कि वह 24 घंटे फोन खुद उठाते हैं चाहे वह किसी अज्ञात व्यक्ति का ही क्यों न हो इस बात को पूरी रांची की जनता भी जानती है. उन्होंने इसकी सूचना लालपुर थाना को दे दी है और इस घटना की अविलंब जांच कर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है जिससे भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की कोशिश ना करे. [wpse_comments_ template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही