Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब जेम पोर्टल से महिलाएं अपने सामानों की बिक्री घर बैठे कर सकेंगी : उषा वाजपेई

Ranchi: प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से जेम पोर्टल की कार्यशाला की गई. मुख्य अतिथि के तौर पर जेम पोर्टल की राष्ट्रीय प्रभारी उषा वाजपेई और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश मौजदू रहे. उषा वाजपेई ने कहा कि जेम पोर्टल पर प्रोक्योरमेंट करने में हमें अच्छी क्वालिटी के उत्पादन सही समय पर और उचित दाम पर उपलब्ध होंगे. केंद्र सरकार ने सार्वजनिक खरीदारी पर मुख्य रूप से ध्यान देने के उद्देश्य से सरकारी बाजार या ई-मार्केटप्लेस की स्थापना की, ताकि इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी विभागों के अधिकारी आवश्यक सामान्य उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीदारी कर सकें तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बना सकें.

सामानों को बिना बिचौलिए के बेच सकेंगी

दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में संपूर्ण क्रांति लाने के लिए और समाज में आर्थिक सशक्तिकरण लाने के लिए ऐसे कदम उठाए हैं. मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि इसमें महिलाओं के द्वारा बनाए गए सामानों के उचित मूल्य मिल सकेंगे और महिलाएं अपने बनाए हुए सामानों को बिना बिचौलिए के बेच सकेंगी .

कई कार्यकर्ता मौजूद थे

कार्यशाला में बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह, प्रदेश महामंत्री मंजूु लता दुबे, डॉ सीमा सिंह, उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू, रूपा सिंह, रामीता तिवारी, मंत्री रेणु तिर्की, विनीता कुमारी, मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी, सोनी हेंब्रम रंजीता सिंह, लकी सिंह, सुचिता सिंह, कुमकुम देवी, लवली गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-tribal-organizations-protest-against-dam-and-beautification-being-built-at-a-cost-of-crores-on-sanjay-river/">सरायकेला

: संजय नदी पर करोड़ों की लागत से बन रहे बांध व सौंदर्यीकरण का आदिवासी संगठनों ने किया विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही