Search

अब उद्योग के लिए जमीन खरीदने पर चुकानी होगी निर्धारित कीमत से 10 गुना अधिक राशि

Ranchi :  झारखंड में अब कॉमर्शियल क्षेत्र के उद्योगों के लिए जमीन खरीदने पर निर्धारित कीमत से 10 गुना ज्यादा राशि चुकानी होगी. वहीं, सेवा क्षेत्र के उद्योगों को जमीन लेते समय निर्धारित मूल्य से 25 प्रतिशत अधिक राशि देनी होगी. झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा) ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दी है. जारी आदेश में कहा गया है कि रांची प्रक्षेत्र अंतर्गत नामकुम, टाटीसिल्वे, तुपुदाना, बरही (हजारीबाग), सिल्क पार्क इरबा, बरहे (चान्हो), सोसई (बुड़मु), लोहरदगा (एमआईपी), गुमला (एमआईपी), डाल्टनगंज (एमआईपी), गरजा (सिमडेगा), पातागाई (धाघरा) और झारगांव (चैनपुर) औद्योगिक क्षेत्रों में अवस्थित रिक्त भूखंडो और शेडों का आवंटन जियाडा करेगी.

18 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक उद्योगपतियों को भूखंड या शेड लेने के लिए 18 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जमीन के लिए प्रोसेसिंग व स्कूटनी शुल्क भी तय कर दी गयी है.
  • 1 एकड़ के लिए : 10,000 रुपये
  • 1 से 3 एकड़ तक : 25,000 रुपये
  • 3 एकड़ से अधिक: 50,000 रुपये
  • इन शुल्कों पर अलग से जीएसटी भी लगेगा और भुगतान ऑनलाइन करना होगा
भूमि का आवंटन एज इज और वेयर इज के आधार पर किया जायेगा. इसके अनुसार भूमि के रिजर्व प्राइस का निर्धारण किया गया है.  आवंटी को अन्य सभी प्रकार के कर भी चुकाने होंगे.

माइक्रो इंडस्ट्रीयल पार्क में शेड के लिए इतना देना होगा रेंट :

  • डालटनगंज में 20x10 फीट से 13x7 फीट के 26 शेड का मंथली रेंट 6,059 से 4,554 रुपये तक है.
  • गुमला में 30x16 फीट के 21 शेड का मंथली रेंट 2,222 रुपये है

जानें किस जमीन और शेड के लिए कितनी  देनी होगी राशि

  • - नामकुम इंडस्ट्रीयल एरिया :  0.92 एकड़ : रेट फॉर मैन्यूफैक्चरिंग : 1,55,47,489 रुपए
  • - टाटीसिल्वे इंडस्ट्रीयल एरिया फेज वन : 0.33 एकड़ : रेट फॉर मैन्यूफैक्चरिंग :21,38,057 रुपए
  • - तुपुदाना इंडस्ट्रीयल एरिया : 5775 वर्गफीट  : रेट फॉर मैन्यूफैक्चरिंग : 10,23,573 रुपए
  • - बरही इंडस्ट्रीयल एरिया : 1.25 एकड़ : रेट फॉर मैन्यूफैक्चरिंग : 65,27,269 रुपए
  • - बरही इंडस्ट्रीयल एरिया : 1.25 एकड़ : रेट फॉर मैन्यूफैक्चरिंग : 65,27,269 रुपए
  • - हजारीबाग इंडस्ट्रीयल एरिया : 16 हजार वर्गफीट : रेट फॉर मैन्यूफैक्चरिंग : 9,67,773 रुपए
  • - सिल्क पार्क ओरमांझी : 5196 वर्गफीट शेड : मंथली रेंट : 1,19,508 रुपए
  • - सिल्क पार्क ओरमांझी : 3650 वर्गफीट शेड : मंथली रेंट : 83,950 रुपए
  • - सिल्क पार्क ओरमांझी : 4239 वर्गफीट शेड : मंथली रेंट : 97,497 रुपए
  • - सिल्क पार्क ओरमांझी : 3179 वर्गफीट शेड : मंथली रेंट : 73,117 रुपए
  • - सिल्क पार्क ओरमांझी : 2750 वर्गफीट शेड :  मंथली रेंट : 63,250 रुपए
  • - चान्हो इंडस्ट्रीयल एरिया : 4.90 एकड़ : रेट फॉर मैन्यूफैक्चरिंग : 1,45,48,972 रुपए
  • - लोहरदगा इंडस्ट्रीयल एरिया : 3220 वर्गफीट : रेट फॉर मैन्यूफैक्चरिंग : 1,38,329 रुपए
  • - लोहरदगा इंडस्ट्रीयल एरिया : 5200 वर्गफीट : रेट फॉर मैन्यूफैक्चरिंग : 2,23,389 रुपए
  • - लोहरदगा इंडस्ट्रीयल एरिया : 7800 वर्गफीट : रेट फॉर मैन्यूफैक्चरिंग : 3,35,083 रुपए
  • - लोहरदगा इंडस्ट्रीयल एरिया : 4200 वर्गफीट :  रेट फॉर मैन्यूफैक्चरिंग : 1,80,429 रुपए
  • - सिमडेगा इंडस्ट्रीयल एरिया :  तीन एकड़ : 13,00,746 रुपए (राइस मिल के लिए)
  • - पातागई इंडस्ट्रीयल एरिया : तीन एकड़ : रेट फॉर मैन्यूफैक्चरिंग : 29,22,426 रुपए
  • - चैनपुर इंडस्ट्रीयल एरिया : तीन एकड़ : रेट फॉर मैन्यूफैक्चरिंग : 9,99,666 रुपए (राइस मिल के लिए)

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp