Search

 
 
 

अब अवैध कोयले ढोने वालों संग भी फोटो अपॉर्चुनिटी करवा रहे युवराज : प्रतुल

 
Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राहुल गांधी की तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें वह अवैध कोयले की ढुलाई कर रहे लोगों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे. प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के राजकुमार इसी तरीके से झारखंड के भोले भाले आदिवासी मूलवासी जनता को प्रतिदिन 500 -700 रुपए देकर आपकी गठबंधन सरकार में अवैध कोयले की ढुलाई करवा कर कोयले का काला रैकेट चलता है. इस कोयले के काले रैकेट को चलाने वाले लुटेरे तो अरबों रुपए कमा लेते हैं, ठगी रह जाती है, तो इस प्रदेश की गरीब आदिवासी मूलवासी जनता. प्रतुल ने कहा कि दिखावे के लिए कभी कभी मुकदमा भी होता है, तो इन्हीं ढुलाई करने वाले गरीबों पर होता है, रैकेट चलाने वालों पर कभी नहीं होता. प्रतुल ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वैसे भी कोयला और कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है. कोयला घोटाला से हुई शुरुआत को आज राहुल गांधी ने आगे बढ़ाया है. इसे भी पढ़ें : दूसरा">https://lagatar.in/second-test-england-lost-by-106-runs-bumrah-yashasvi-and-gill-became-heroes/">दूसरा

टेस्ट : इंग्लैंड 106 रनों से हारा, बुमराह, यशस्वी और गिल बने जीत के हीरो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही