Search

 
 
 

Nowamundi News : बड़ाजामदा के जंगलों में हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में दहशत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा क्षेत्र के जंगलों में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है. मुख्य सड़क मार्ग के समीप हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल है. बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे जंगल में घूम रहे हाथियों के झुंड को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया है.
 

Amit Kumar

 

Nowamundi :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा क्षेत्र के जंगलों में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है. मुख्य सड़क मार्ग के समीप हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल है. बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे जंगल में घूम रहे हाथियों के झुंड को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब छह जंगली हाथियों का झुंड सड़क के बेहद नजदीक देखा गया.हाथियों को अचानक सड़क किनारे देख वाहन चालकों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. कई लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से अपने वाहन रोक दिए और हाथियों के जंगल की ओर हटने का इंतजार किया.

 

हालांकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, लेकिन हाथियों की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि हाथियों का झुंड आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ता है तो जान-माल के नुकसान की आशंका बढ़ सकती है.

 

खेतों में लगी फसल, मकानों तथा पशुधन को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है. लगातार बढ़ती हाथियों की गतिविधियों से आसपास के गांवों के लोग भयभीत हैं और रात के समय विशेष सतर्कता बरत रहे हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग एवं प्रशासन से हाथियों की निगरानी बढ़ाने, प्रभावित क्षेत्रों में गश्त तेज करने तथा संवेदनशील गांवों में अलर्ट जारी करने की मांग की है.

 

वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के करीब न जाएं, फोटो या वीडियो बनाने के लिए जोखिम न उठाएं और उन्हें उकसाने का प्रयास बिल्कुल न करें.जंगली हाथी कभी भी आक्रामक हो सकते हैं, इसलिए सुरक्षित दूरी बनाए रखना और सतर्क रहना आवश्यक है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही