Search

 
 
 

पलामू: NPU की NSS की टीम शिविर में भाग लेने गई उत्तरप्रदेश

 
Medininagar: नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय (NPU) मेदिनीनगर पलामू की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की टीम राष्ट्रीय एकीकरण शिविर (NIC) में भाग लेने के लिए बरेली उतर प्रदेश के लिए रवाना हो गई. सात दिवसीय शिविर 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगी. दलनायक कमलेश कुमार सिंह के साथ गई टीम के साथ आठ स्वयं सेवक सेविकाएं भी रवाना हुई. इस शिविर में शिरकत करने मजदूर किसान महाविद्यालय डंडार कला पांकी की तीन स्वयं सेवक सेविकाएं चांदनी कुमारी, अर्पिक कुमार मेहरा व सोनू कुमार भी गए. शिविर में सहभागिता के लिये कुलपति बल किशुन मुंडा, समन्वयक डॉ प्रदीप कुमार व राज्य समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बधाई व शुभकामना संदेश दिया. वहीं मजदूर किसान महाविद्यालय की ओर से चतरा सांसद सह कालेज अध्यक्ष कालीचरण सिंह, डॉ शशिभूषण मेहता विधायक पांकी विधानसभा क्षेत्र, सचिव डॉ विंदेश्वर सिंह, सुलोचना मीना अनुमंडल पदाधिकारी मेदिनीनगर, पलामू समेत सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारीगण एवं स्वयं सेवक प्रदीप कुमार सिंह, नीरज आयुष, सोनी भारती आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं देकर टीम को रवाना किया. इसे भी पढ़ें - चिन्मय">https://lagatar.in/chinmoy-krishna-dass-lawyer-raman-roy-attacked-admitted-in-icu/">चिन्मय

कृष्ण दास के वकील रमन रॉय पर जानलेवा हमला, ICU में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही