Search

 
 
 

NSAअजित डोभाल सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान से मिले

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर खाड़ी के देशों तक हमारी पहुंच बनी हुई है, उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(NSA) अजीत डोभाल ने 19 अप्रैल को सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा की.
 

New Delhi : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर खाड़ी के देशों तक हमारी पहुंच बनी हुई है, उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(NSA) अजीत डोभाल ने 19 अप्रैल को सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा की.

 

 

 

इस दौरान NSA ने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री, विदेश मंत्री और सऊदी अरब में अपने समकक्ष के साथ बैठकें कीं. रणधीर जायसवाल  ने NSA के दौरे को द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने और क्षेत्रीय स्थिति और आपसी हित के अन्य मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने में सहायक करार दिया. 

 


जान लें कि पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत के  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)अजित डोभाल कल रविवार को सऊदी अरब के रियाद पहुंचे थे. वहां अजित डोभाल ने ऊर्जा, सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के मुद्दों पर के शीर्ष नेताओं के साथ कई अहम बैठक की.

 


इससे पहले किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर NSA डोभाल का स्वागत सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. सुहेल खान और सऊदी अरब के डॉ. सऊद अल-साती (डिप्टी मिनिस्टर फॉर पॉलिटिकल अफेयर्स) ने किया. इसके बाद अजीत डोभाल ने सऊदी के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान से मुलाकात की.  

 


सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक परिवर्तनों पर मंथन किया.  महत्वपूर्ण बात यह है कि अजित डोभाल की सऊदी अरब में यह मीटिंग ऐसे समय में हुई है, जब भारत और सऊदी अरब पारंपरिक कच्चे तेल के अलावा नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और सप्लाई चेन मजबूती के लिए सहयोग बढ़ा रहे हैं.

 


मीटिंग में ऊर्जा मंत्री अब्दुलअजीज बिन सलमान और सऊदी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. मूसाएद अल-ऐबन भी मौजूद थे.  यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि भारत और सऊदी अरब ने नौसेना अभ्यास, इंटेलिजेंस शेयरिंग,साइबर सुरक्षा वार्ता सहित डिफेंस और काउंटर-टेरर कोऑपरेशन को लगातार संस्थागत रूप दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें


  
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही