Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनएसए अजित डोवाल ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों से कहा, राष्ट्र विरोधियों के लिए सिविल सोसायटी  सॉफ्ट टारगेट

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : मौजूदा दौर में युद्ध काफी खर्चीले और अनिश्चित हो गये हैं. राष्ट्र विरोधियों के लिए सिविल सोसायटी एक सॉफ्ट टारगेट बन गया है. इस फार्मूले से किसी भी राष्ट्र में तोड़फोड़ करके वहां पर विघटन फैलाया जा सकता है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल ने शुक्रवार को यह विचार रखे. अजित डोवाल   हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे. यहां प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के 73वें बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित की गयी थी. इसे भी पढ़ें  : पूर्वांचल">https://lagatar.in/three-fighter-jets-arrived-for-touch-and-go-on-purvanchal-expressway-prime-minister-modi-will-gift-to-the-people-of-up-on-november-16/">पूर्वांचल

एक्सप्रेस वे पर टच एंड गो के लिए पहुंचे तीन फाइटर जेट, प्रधानमंत्री मोदी 16 नवंबर को यूपी की जनता को देंगे उपहार

डोवाल ने परेड का निरीक्षण कर उन्हें संबोधित भी किया

यहां एनएसए अजीत डोवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. डोवाल ने परेड का निरीक्षण कर उन्हें संबोधित भी किया. 73वें बैच की पासिंग आउट परेड में 149 आईपीएस प्रशिक्षुओं ने भाग लिया था. इनमें 31 महिला अधिकारी शामिल थीं.  परेड में 17 विदेशी प्रशिक्षु अधिकारी नेपाल, भूटान और मालदीव पुलिस सेवा से भी शामिल हुए. बता दें कि  अजीत डोवाल खुद 52 साल पहले नेशनल पुलिस अकाडमी से पास आउट हुए थे. बता दें कि  पंजाब काडर की दर्पण आहलूवालिया को बेहतरीन प्रदर्शन और परेड का नेतृत्व करने के लिए केएस व्यास ट्राफी से नवाजा गया. यह लगातार तीसरी बार है जब महिला अधिकारी दर्पण अहलूवालिया ने परेड कमांडर के रूप में परेड का नेतृत्व किया. प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा दिखाने वालों को पुरस्कार प्रदान किये गये. इसे भी पढ़ें  : राहुल">https://lagatar.in/rahul-linked-shiva-with-congress-ideology-sambit-patra-said-gandhi-family-is-anti-hinduism/">राहुल

ने कांग्रेसी विचारधारा के साथ शिव को जोड़ा, संबित पात्रा ने कहा, गांधी परिवार हिंदू धर्म  विरोधी

कानूनों की रक्षा करने की जिम्मेदारी आप पर है

डोवाल ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा आपकी क्षमता, समर्पण, आचरण और व्यवहार पर निर्भर करती है.  युवा आईपीएस अधिकारी शांति के लिए ही नहीं बल्कि 130 करोड़ लोगों के कानूनों की रक्षा के लिए जिम्मेदार होने जा रहे हैं. आप पर देश के क्षेत्र की रक्षा की जिम्मेदारी है.  उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल मतपेटी में रहने के लिए नहीं है.  यह लोगों द्वारा बनाये गये कानूनों के लिए है.  उन कानूनों की रक्षा करने की जिम्मेदारी आप पर है.  यह लोगों के लिए सुलभ बनाने और उन्हें लागू करने के बारे में है.  डोभाल ने कहा कि यदि कानूनों को संरक्षित या लागू नहीं किया जाता है, तो उनका उद्देश्य पूरा नहीं होता. इसे भी पढ़ें  : गौतम">https://lagatar.in/gautam-adanis-net-worth-crosses-dollar-81-billion-becomes-14th-richest-in-the-world-shares-prices-rise-sharply/">गौतम

अडाणी की नेटवर्थ 81 अरब डॉलर के पार, दुनिया में 14 वें सबसे अमीर बने,  शेयर्स की कीमतों में भारी तेजी

कानून-व्यवस्था बनाये रखना अहम है

डोवाल ने कहा कि युद्ध के नये क्षेत्र, क्षेत्रीय सीमाओं से नागरिक समाज में चले गये हैं.  लोगों का स्वास्थ्य, उनके कल्याण एवं सुरक्षा की भावना और सरकार को लेकर उनकी धारणा जैसे कारकों का महत्व बढ़ गया है. ये सभी कारक राष्ट्र की इच्छा को प्रभावित करते हैं.  डोवाल ने कहा कि यह नये तरह के खतरे बड़े पैमाने पर बहु-स्तरीय खतरे उत्पन्न करते हैं.  प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा करना, चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करना, लोगों का साथ देना, खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था बनाये रखना अहम है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही